पटना

‘वोट के लिए बिहारी ईगो जगाते हैं नेता, पर भाषा को…’ बिहार दिवस पर नेताओं पर फूटा खेसारी लाल यादव का गुस्सा

बिहार दिवस 2026 के अवसर पर, भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने सोशल मीडिया पर एक बेहद भावुक और बेबाक पोस्ट साझा किया। उन्होंने बिहार की ब्रांडिंग, भोजपुरी भाषा को संवैधानिक दर्जा दिए जाने और बिहारियों की वैश्विक छवि से जुड़े तीखे सवाल उठाए।
2 min read
• •
Mar 22, 2026
bihar politics, खेसारी लाल यादव, bihar politics, khesari lal yadav
खेसारी लाल यादव (फोटो- Instagram @khesari_yadav)

Bihar Diwas 2026:बिहार के 114वें स्थापना दिवस के गौरवशाली मौके पर जहां एक ओर पूरा प्रदेश जश्न में डूबा है, वहीं दूसरी ओर भोजपुरी मेगास्टार खेसारी लाल यादव ने बिहार की राजनीति और व्यवस्था पर एक बड़ा बयान दिया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर की गई एक लंबी पोस्ट में, खेसारी ने नेताओं और सत्ता में बैठे लोगों पर तीखा हमला बोला और बिहारी पहचान, भाषा और ब्रांडिंग से जुड़े कई अहम सवाल उठाए।

वोट के लिए बिहारी ईगो, लेकिन भाषा पर चुप्पी

खेसारी लाल यादव ने अपनी पोस्ट में उन राजनेताओं पर सीधा निशाना साधा है जो चुनाव के समय बिहारियों के स्वाभिमान (ईगो) को जगाकर वोट तो ले लेते हैं, लेकिन जब बात भाषा को संवैधानिक दर्जा दिलाने की होती है, तो सब पीछे हट जाते हैं। उन्होंने लिखा, 'राजनेता लोग को बस बिहारी का ईगो जगा कर संसद और विधानसभा तक जाना है, लेकिन जब बात भाषा (भोजपुरी/मैथिली) को संवैधानिक दर्जा दिलाने की हो तो सब बहाना खोजते हैं।' खेसारी का इशारा साफ है कि नेता वोट के लिए तो बिहारी अस्मिता का कार्ड खेलते हैं, लेकिन जब भोजपुरी को 8वीं अनुसूची में शामिल करने जैसे गंभीर मुद्दों की बात आती है, तो वे चुप्पी साध लेते हैं।

दुनिया कॉस्मेटिक हो गई, हम ब्रांडिंग में पीछे

बिहारियों की वैश्विक छवि पर चिंता जताते हुए खेसारी लाल यादव ने कहा कि आज की दुनिया कॉस्मेटिक यानि दिखावे वाली हो चुकी है, जबकि हम बिहारी आज भी इस दिखावे को ढोंग समझते हैं। उन्होंने कहा, 'दुनिया के हर कोने में बिहारी फैले हुए हैं। जो कभी मजबूरी (पलायन) रही होगी, लेकिन अब उसे हमारी ताकत में बदलना चाहिए। बिहारी और बिहार को अब बस अच्छा ब्रांडिंग चाहिए।'

मीडिया पर भी साधा निशाना

खेसारी लाल यादव ने मीडिया को भी नहीं बख्शा। उन्होंने मीडिया की आलोचना करते हुए कहा कि बिहार अब मीडिया के लिए केवल मजा लेने और एक्सपेरिमेंट का केंद्र बनकर रह गया है। इससे बिहार की छवि पर असर पड़ता है और बाहर के लोगों के बीच गलत धारणा बनती है।

जो इमेज बिहारी की भारत में, वही भारतीय की दुनिया में

खेसारी ने आगे कहा कि जिस तरह की नकारात्मक छवि बिहार से बाहर एक बिहारी की बनाई गई है, ठीक वैसी ही छवि भारत से बाहर एक भारतीय की रही है। उन्होंने कहा कि अब समय बदल रहा है, चीजें बदल रही हैं। जिस तरह मुख्यधारा का मीडिया दुनिया को भारत की एक मजबूत छवि दिखा रहा है, उसी तरह अब ब्रांड बिहार को भी वैश्विक स्तर पर मजबूती से पेश करने की जरूरत है।

प्राउड टू बी बिहारी

सुपरस्टार ने सभी बिहारियों से अपील की है कि वे अपने बिहारी होने पर गर्व करें, चाहे वे बिहार के अंदर हों या बाहर। उन्होंने लिखा, 'बिहारी हैं तो प्राउड कीजिए, अंदर और बाहर दोनों से। इक्कठा रहेंगे तो वो दिन दूर नहीं जब हर नॉन-बिहारी भी बिहार दिवस की शुभकामनाएं गर्व से देगा और एक बिहारी का उसकी जिंदगी में क्या योगदान है, वह दुनिया को बताएगा। फील प्राउड टू बी बिहारी।'

Updated on:
22 Mar 2026 02:03 pm
Published on:
22 Mar 2026 02:03 pm
Also Read
View All
Bihar MLC Election: जन सुराज प्रत्याशी के समर्थन में उतरे अनंत सिंह, बोले- आज तक हारे नहीं तो अब कैसे हारेंगे

RJD ने मायावती की मांग का किया समर्थन, मंगनी लाल मंडल बोले- बूथ कैप्चरिंग पकड़ी जाती थी, मशीन में चुपके से हो रहा खेल

‘हर जगह पुलिस नहीं हो सकती, एक-दो घटनाओं से बिहार को बदनाम न करें’, चिराग पासवान के बयान पर बोले जदयू सांसद देवेश चंद्र ठाकुर

Bihar MLC Election: अनुज सिंह विवाद पर प्रशांत किशोर की दो टूक, बोले- संगीन केस वाले को टिकट का सवाल ही नहीं, सबूत है तो सामने लाइए

पटना में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन पर लाठीचार्ज, संदीप सौरव बोले- 13 करोड़ नाम काटे गए, गिरफ्तारी तक लड़ेंगे