पटना

Video बेगूसराय में ‘तालिबानी सजा’: रात में पकड़े गए प्रेमी-प्रेमिका, सुबह खंभे से बांधकर दी गई सजा

बेगूसराय में कुछ दिन पहले नदी में कूदने की घटना को लेकर चर्चा में आई महिला को ग्रामीणों ने आधी रात उसके कथित प्रेमी के साथ एक कमरे में आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। इस पर आक्रोशित ग्रामीणों ने पहले दोनों की पिटाई की और फिर उन्हें खंभे से बांध दिया।
2 min read
Apr 01, 2026
Feature image
बेगूसराय में रात में पकड़े गए प्रेमी-प्रेमिका। फोटो- सोशल साइट एक्स

बिहार के बेगूसराय में एक महिला और उसके कथित प्रेमी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि महिला को आधी रात में उसके प्रेमी के साथ एक कमरे में पकड़ा गया था। इससे नाराज़ ग्रामीणों ने दोनों को पकड़कर खंभे से बांध दिया। इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है। जानकारी के अनुसार, वीडियो में दिखाई देने वाली महिला कुछ दिन पहले ही नदी में कूदकर आत्महत्या का नाटक करने को लेकर भी चर्चा में रही थी।

आपत्तिजनक हाल में पकड़े गए दोनों

पुलिस सूत्रों के अनुसार, आपत्तिजनक हालत में पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने दोनों की पहले जमकर पिटाई की। इसके बाद गांव के लोगों ने उन्हें घर के एक पिलर से बांध दिया। वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा है कि इस घटना से नाराज़ ग्रामीण महिला और उसके कथित प्रेमी के साथ गाली-गलौज करते हुए आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन स्थानीय लोग उसके सामने भी दोनों को प्रताड़ित करते रहे।

काफी मशक्कत के बाद पुलिस दोनों को अपने साथ लेकर थाने गई। बताया जा रहा है कि महिला खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है और वह कई बच्चों की मां है। वहीं, उसका कथित प्रेमी भी शादीशुदा है।

बच्चों संग नदी में कूदने का किया था नाटक

खोदावंदपुर थाना पुलिस के अनुसार, ग्रामीणों ने दोनों को संदेह के आधार पर पकड़ा था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि महिला का पति परदेश में रहकर मजदूरी करता है, जिससे पूरे परिवार का गुजारा चलता है। यह महिला इससे पहले भी चर्चा में आ चुकी है, जब उसने अपने बच्चों के साथ नदी में कूदकर जान देने की कोशिश की थी। हालांकि, पुलिस के समय पर पहुंचने से उसकी जान बच गई थी।उस दौरान महिला ने अपने ससुराल पक्ष के लोगों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया था।

प्रेम में रोड़ा बनाससुराल पक्ष

पुलिस सूत्रों के अनुसार, महिला के कथित प्रेम संबंध को लेकर ससुराल पक्ष के लोग आपत्ति जता रहे थे और इसे लेकर परिवार में विवाद चल रहा था। इसी कारण महिला ने नदी में कूदने का नाटक रचा और अपने ससुराल पक्ष पर कई गंभीर आरोप लगाए थे।फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की साक्ष्यों के आधार पर गहन जांच कर रही है।

Updated on:
01 Apr 2026 09:59 pm
Published on:
01 Apr 2026 09:55 pm