पटना

Mahila Rojgar Yojana: बिहार में ‘महिला रोजगार योजना’ की हुई शुरुआत, 10,000 रुपये पाने के लिए आपको करना है बस ये काम

Mahila Rojgar Yojana मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज महिला रोजगार योजना की शुरूआत किया। इसके तहत प्रत्येक महिला को 10 हजार रूपया दिया जायेगा। ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री श्रवण कुमार ने इस बात की जानकारी दी।
2 min read
Sep 07, 2025
Mahila Rojgar Yojana
महिला रोजगार योजना के लिए सरकार दे रही है पैसा

Mahila Rojgar Yojana मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आज महिलाओं के लिए रोजगार योजना चालू करेंगे। ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री श्रवण कुमार ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि यह एक बहुत बड़ी योजना है। इसके सहारे सरकरा हर परिवार को रोजगार से जोड़ने का काम करेगी। लेकिन इसका लाभ उन लोगों को नहीं मिलेगा जिनके परिवार का कोई सदस्य सरकारी नौकरी में हैं।

महिला रोजगार योजना का औपचारिक शुभारंभ

श्रवण कुमार ने कहा कि इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। CM नीतीश कुमार 7 सितंबर यानी आज इस योजना का औपचारिक शुभारंभ करेंगे। इसके साथ ही इससे संबंधित दिशा-निर्देश भी जारी करेंगे। इसके साथ ही, आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। इस योजना के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दो तरह से आवेदन का विकल्प होगा। मंत्री ने कहा कि आज से पोर्टल भी चालू कर दिया गया है। अप्लाई करने के बाद उन्हें ₹10000 पहले मिलेगा। उसके बाद 6 महीना के बाद उनके रोजगार की जांच होगी उसके बाद उन्हें ₹200000 मिलेगा ।

महिला को 10,000 रुपये की आर्थिक सहायता

श्रवण कुमार ने कहा कि इस योजना के पहले चरण में हर महिला को 10,000 रुपये दिए जायेंगे। सरकार की ओर से यह आर्थिक सहायता है जो कि सीधे उनके बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी। इस राशि से वे अपना व्यवसाय शुरू कर सकती है। जो महिलाएं इसमें सक्रिय रूप से लगी रहेंगी, उन्हें भविष्य में 2 लाख रुपये तक का अतिरिक्त वित्तीय सहयोग भी दिया जाएगा। योजना की प्रभावशीलता का आकलन करने के लिए छह महीने बाद इसकी समीक्षा भी होगी।

ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया-

महिला रोजगार योजना के लिए शहरी क्षेत्र की महिला ऑनलाइन भी आवेदन कर सकती हैं। इसके लिए आधिकारिक पोर्टल विकसित किया गया है। पात्र महिलाओं का इस पोर्टल पर आधार नंबर के जरिए रजिस्ट्रेशन कराना होगा।

ऑफलाइन आवेदन की प्रक्रिया-

ग्रामीण क्षेत्र की महिला का महिला रोजगार योजना के लिए ऑफलाइन आवेदन होगा। जीविका की ओर से मार्गदर्शिका जारी कर दिया गया है। इसके अनुसार ग्रामीण महिलाओं को संकुल स्तरीय संघ के पास आवेदन करना होगा। ग्राम संगठन की ओर से विशेष बैठक का आयोजन किया जाएगा। इसमें सभी पात्र महिलाओं से आवेदन भरे जायेंगे। फिर इन्हें प्रखंड कार्यालय पहुंचाया जाएगा।

Updated on:
07 Sept 2025 11:49 am
Published on:
07 Sept 2025 11:47 am