पटना

Mahila Rojgar Yojana: महिलाओं के खाते में इस दिन आयेंगे 10 हजार, ऐसे करें फटाफट आवेदन….

Mahila Rojgar Yojana सरकार महिलाओं को 10 हजार रूपया दे रही है। कल (7 सितंबर) से इसके लिए आवेदन भरे जाने लगेंगे। सरकार यह राशि इसी माह देना चाह रही है। बता दें की अक्तूबर में किसी भी दिन चुनाव की घोषणा हो सकती है।
2 min read
Sep 06, 2025
Mahila Rojgar Yojana
महिला रोजगार योजना। फोटो - आईपीआरडी

Mahila Rojgar Yojana बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के डेट की घोषणा से पहले बिहार में नीतीश सरकार महिलाओं को 10 हजार रुपये देने जा रही है। इसके लिए कल से आवेदन भरने की प्रक्रिया शुरू हो रही है। आवेदन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से भरे जायेंगे। सरकार इस योजना से महिलाओं को रोजगार शुरू करने के लिए पैसा दे रही है। सबसे पहले सरकार किस्त के रूप में 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देगी। इसके बाद वो इसकी समीक्षा करके 2 लाख रुपये तक की अतिरिक्त सहायता और देगी।

कैबिनेट से मिली मंजूरी

सीएम नीतीश कुमार पिछले दिनों मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का ऐलान किया था। इसके बाद इसको राज्य कैबिनेट से मंजूरी भी दे दी गई थी। कल से इस योजना के लिए महिलाओंसे आवेदन लेने की प्रक्रिया शुरू हो रही है। इस योजना का लाभ उन महिलाओं को मिलेगा लाभ लेने वाली महिला या उसके पति की सालाना आय इनकम टैक्स के दायरे में न आती हो।

ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया-

महिला रोजगार योजना के लिए शहरी क्षेत्र की महिला ऑनलाइन भी आवेदन कर सकती हैं। इसके लिए आधिकारिक पोर्टल विकसित किया गया है। पात्र महिलाओं का इस पोर्टल पर आधार नंबर के जरिए रजिस्ट्रेशन कराना होगा।

ऑफलाइन आवेदन की प्रक्रिया-

ग्रामीण क्षेत्र की महिला का महिला रोजगार योजना के लिए ऑफलाइन आवेदन होगा। जीविका की ओर से मार्गदर्शिका जारी कर दिया गया है। इसके अनुसार ग्रामीण महिलाओं को संकुल स्तरीय संघ के पास आवेदन करना होगा। ग्राम संगठन की ओर से विशेष बैठक का आयोजन किया जाएगा। इसमें सभी पात्र महिलाओं से आवेदन भरे जायेंगे। फिर इन्हें प्रखंड कार्यालय पहुंचाया जाएगा।

बैंक खाते में भेजे जायेंगे पैसे

जीविका की प्रखंड परियोजना इकाई इन आवेदनों को एमआईएस पोर्टल पर अपलोड करेगी। इसके बाद सरकार जीविका जिला इकाइयों को योजना की राशि भेजेगी। फिर मुख्यालय द्वारा आवेदनों की जांच कर सभी लाभार्थियों को उनके संबंधित बैंक खाते में भेज दी जाएगी।

महिला रोजगार योजना की शर्तें-

⦁ विवाहित महिलाएं इसकी पात्र हैं। इसके साथ ही अविवाहित वस्यक महिलाएं जिनके माता-पिता जीवित ना हो, वे भी इस योजना का लाभ उठा सकती हैं।

⦁ इस योजना का लाभ उठाने के लिए जीविका स्वयं सहायता समूह से जुड़ना अनिवार्य होगा

⦁ आवेदक की उम्र 18 से 60 साल के बीच होनी चाहिए

⦁ आवेदन करने वाली महिला या उनके पति आयकर दाता की श्रेणी में न हों।

क्या है महिला रोजगार योजना ?

महिला रोजगार योजना के तहत सभी लाभार्थियों को पहली किस्त के रूप में 10-10 हजार रुपये दिए जाएंगे। यह पैसा महिलाओं के कोई भी रोजगार शुरू करने के लिए मिलेगा। महिलाएं किराना, फल, सब्जी, बर्तन, शृंगार, खिलौना आदि की दुकान खोल सकती हैं। ब्यूटी पार्लर, सिलाई, मोबाइल, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रिक आइटम के रिपेयरिंग के अलावा मोबाइल रिचार्ज, स्टेशनरी या फोटोकॉपी का काम भी शुरू कर सकती हैं। इसके अलावा कृषि, गौपालन, मुर्गी पालन आदि कार्य में भी यह पैसा लगा सकती हैं। बाद में उनकी समीक्षा कर सरकार 2 लाख रुपये की अतिरिक्त सहायता और देगी।

Updated on:
06 Sept 2025 02:38 pm
Published on:
06 Sept 2025 02:37 pm