पटना

मैथिली ठाकुर का पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच ये गाना वायरल, कांग्रेस ने शेयर किया वीडियो

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच सोमवार (25 मई, 2026) को महंगाई का मुद्दा फिर चर्चा में आ गया। इसी दौरान कांग्रेस ने मैथिली ठाकुर का ‘महंगाई डायन खाए जात है’ लोकगीत शेयर करते हुए सरकार पर तंज कसा, जिसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

2 min read
May 25, 2026
मैथिली ठाकुर (सोर्स: X @venom1s)

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच बिहार कांग्रेस ने बीजेपी विधायक मैथिली ठाकुर का एक गाना शेयर करते हुए सरकार पर कड़ा तंज कसा है। सोमवार (25 मई, 2026) को पूरे देश में एक बार फिर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई। इस बीच कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर मैथिली ठाकुर का लोकगीत ‘महंगाई डायन खाए जात है’ शेयर करते हुए लिखा कि “भाजपा विधायक मैथिली ठाकुर बहुत ही उच्च कोटि की कलाकार हैं!” इसके बाद यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो को लेकर यूजर्स भी लगातार मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और इसे मौजूदा महंगाई और बढ़ते ईंधन दामों से जोड़कर देख रहे हैं।

ये भी पढ़ें

होटल में पिता के सामने बेटी से छेड़छाड़ पर भड़के पप्पू यादव, बोले- बेटियां सुरक्षित नहीं तो पिता को हथियार दे सरकार

कांग्रेस के तंज के बाद मैथिली ठाकुर का गाना सुर्खियों में

बिहार कांग्रेस की ओर से सोमवार (25 मई, 2026) को मैथिली ठाकुर का गाया हुआ गीत सोशल मीडिया पर शेयर किया गया, जिसके बाद यूजर्स लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई यूजर्स इस वीडियो को मजाकिया अंदाज में देख रहे हैं और तरह-तरह की टिप्पणियां कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि यह वीडियो शायद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक भी पहुंचे।

वहीं, प्रेम कुमार नाम के एक अन्य यूजर ने लिखा कि मैथिली ठाकुर की आवाज बेहद अच्छी है और उनकी गायकी से वह काफी प्रभावित हुए हैं। उन्होंने आग्रह किया कि ‘महंगाई डायन खाए जात है’ गीत को एक बार फिर से गाने की कृपा करें। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि इस लोकगीत को मैथिली ठाकुर से बेहतर कोई और नहीं गा सकता।

महंगाई पर वायरल हुई मैथिली ठाकुर

तेल की बढ़ती कीमतों और महंगाई को लेकर बिहार कांग्रेस के नेता और पार्टी प्रवक्ता असित नाथ तिवारी ने मैथिली ठाकुर का धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा कि कम से कम किसी ने तो सच बोलने का साहस किया है।

उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि यह वीडियो पुराना है, लेकिन इसका प्रसंग मौजूदा स्थिति से जुड़ा हुआ है। उनके अनुसार, इस गीत के जरिए लोगों में महंगाई को ‘डायन’ कहने का साहस पैदा हुआ है। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि इस सरकार में महंगाई को आम जनता ने अपनी नियति मानकर स्वीकार कर लिया है।

ये भी पढ़ें

Bhojpuri Song: अक्षरा सिंह ने देशी अंदाज में लूटी महफिल, अक्षय कुमार का दिखा नया अंदाज
Updated on:
25 May 2026 05:58 pm
Published on:
25 May 2026 05:43 pm
Also Read
View All