25 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bhojpuri Song: अक्षरा सिंह ने देशी अंदाज में लूटी महफिल, अक्षय कुमार का दिखा नया अंदाज

Bhojpuri Song:  अक्षरा सिंह और अक्षय कुमार की फिल्म वेलकम टू द जंगल का नया गाना रिलीज हुआ है, जिसमें दोनों का भोजपुरी डांस और एनर्जेटिक अंदाज देखने को मिला है। फिल्म 26 जून को रिलीज होगी।

2 min read
Google source verification
akshara singh akshay kumar

अक्षरा सिंह और अक्षय कुमार

Bhojpuri Song: भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह और बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म वेलकम टू द जंगल का नया गाना आज रिलीज हुआ है। इस गाने को अक्षरा सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा, “ई गाना सुनके अगर आप नाचने लग जाएं… त हमरा पर इल्जाम मत लगाइएगा।”

दरअसल, इस गाने में अक्षय कुमार भोजपुरी स्टार के अंदाज में नजर आ रहे हैं। गाने की शूटिंग देहाती लोकेशन पर की गई है, जिससे इसमें पूरी तरह भोजपुरी रंग देखने को मिल रहा है।

अक्षरा–अक्षय की जोड़ी ने मचाया धमाल

अक्षरा सिंह ने 22 मई को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने कहा था, “बहुत दिनों से आपका हिंदी गाना देख रहे हैं हम — ‘टिप टिप बरसा पानी’ और ‘चुरा के दिल मेरा’। अब थोड़ा भोजपुरी में भी आइए, अपना तड़का और जलवा दिखाइए, हमारे साथ ठुमका लगाइए। वक्त और दिन आप बताइए, हम चले आएंगे!”

इसके जवाब में आज अक्षय कुमार और अक्षरा सिंह का एक साथ डांस करते हुए नया गाना लॉन्च हुआ है। इससे पहले फरवरी में भी अक्षरा सिंह ने अक्षय कुमार के साथ एक तस्वीर साझा की थी। फोटो के साथ उन्होंने लिखा था, “जब खिलाड़ी की मुलाकात मृगनयनी से हो… और कहानी अभी बाकी है।” इस पोस्ट में उन्होंने अक्षय कुमार को भी टैग किया था। तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि अक्षरा सिंह जल्द ही अक्षय कुमार के साथ किसी प्रोजेक्ट में नजर आने वाली हैं।

फटेगा स्पीकर, बजेगा डांस फ्लोर

अक्षरा सिंह इस गाने को लेकर काफी एक्साइटेड नजर आईं। उन्होंने अपने फैंस से कहा, “फटेगा स्पीकर और पूरा डांस फ्लोर ब्रेक हो जाएगा।” उन्होंने आगे लिखा, “ई गाना सुनके आप अगर नाचने लग जाएं… त हमरा पर इल्जाम मत लगाइएगा।” इस गाने को विक्रम मोंट्रोस और सुप्रिया पाठक ने गाया है, जबकि इसके बोल अभिनव शेखर ने लिखे हैं। यह गाना फिल्म वेलकम टू द जंगल का हिस्सा है, जो 26 जून को रिलीज होने वाली है। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ राजपाल यादव, जैकलीन फर्नांडीज, परेश रावल, जॉनी लीवर, दिशा पाटनी और रवीना टंडन जैसे कई कलाकार नजर आने वाले हैं।