भोजपुरी गायक मनोज तिवारी ने प्रशांत किशोर पर तंज कसते हुए कहा पीके के जीके भुलाईल ए भैया… बीजेपी सांसद एक प्राइवेट न्यूज चैनल के कार्यक्रम में प्रशांत किशोर से जुड़े सवाल पर ये बातें कही।
बिहार में विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद बीजेपी नेता और भोजपुरी गायक मनोज तिवारी ने जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर पर तंज कसते हुए कहा कि पीके के जीके भुलाईल ए भैया… आगे उन्होंने कहा कि प्रशांत किशोर को बिहार विधानसभा चुनाव के बाद खोज रहे हैं। लेकिन, वे मिल ही नहीं रहे हैं। उन्होंने दावा किया था कि जदयू को बिहार विधान सभा चुनाव में 25 से ज्यादा सीटें आ गई तो हम सन्यास ले लेंगे। लेकिन, उन्होंने अभी तक सन्यास नहीं लिया है। वे कब ले रहे हैं? इसकी खबर लेने के लिए ही हम उनको खोज रहे हैं। मनोज तिवारी आज तक के साहित्य कार्यक्रम में ये बातें कही।
जन सुराज के बैकुंठपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी और भोजपुरी के चर्चित गायक रितेश पाण्डेय के प्रशांत किशोर की पार्टी छोड़ने से जुड़े सवाल पर मनोज तिवारी ने कहा कि पीके के जीके भुलाईल ए भैया… रितेशवा ठेंगा दिखा दिहले बा!,बाबा गड़दा उड़ा दिहले बा!। कार्यक्रम में जब उनसे कहा गया कि लेकिन, रितेश पाण्डेय अभी तक बीजेपी नहीं ज्वाइन किया है। उन्होंने कहा कि सब कुछ तय हो गया है। बस उचित समय पर आप लोगों को उचित जानकारी दे दी जायेगी।
खेसारी लाल यादव बीजेपी कब ज्वाइन करेंगे? इससे जुड़े सवाल पर उन्होंने भोजपुरी में जवाब देते हुए कहा कि गढ़हा में कूद गइल रहे खेसरिया, अब समझ में आइल बा... इसके बाद उन्होंने कहा कि शीघ्र ही वे भी बीजेपी ज्वाइन करेंगे। मनोज तिवारी ने आगे कहा कि बिहार विधान सभा में हमने चुनाव प्रचार के दौरान कभी खेसारी लाल यादव को लेकर कुछ नहीं कहा। जब कहीं वो मिला हमने उसे उसी प्रकार से गाले लगाया जैसे पवन सिंह को लगाया।