पटना

मुजफ्फरपुर मर्डर मिस्ट्री का खुलासा: अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल कर रहा था प्रेमी, इंकार करने पर मारी गोली

मुजफ्फरपुर मर्डर मिस्ट्री का खुलासा: अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल कर रहा था प्रेमी, इंकार करने पर मारी गोली

2 min read
Apr 01, 2026
राहुल यादव। फोटो- मुजफ्फरपुर पुलिस

बिहार: मुजफ्फरपुर में सदर थाना क्षेत्र में सोमवार शाम हुई युवती की हत्या के मामले में पुलिस को अहम सुराग मिला है। जांच में सामने आया है कि हत्या का आरोप युवती के प्रेमी पर है। पुलिस के अनुसार, आरोपी युवती को अश्लील वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर रहा था। टॉर्चर से परेशान होकर युवती उससे मिलने पहुंची थी। इसी दौरान दोनों के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद आरोपी ने उसे गोली मार दी। यह घटना भगवानपुर सब्जी मंडी के पास स्थित हनुमान मंदिर के सामने हुई। पुलिस का कहना है कि शुरुआती तौर पर मामला सामान्य हत्या का लग रहा था, लेकिन जांच आगे बढ़ने पर इस हत्याकांड ने गंभीर मोड़ ले लिया।

ये भी पढ़ें

नालंदा मघड़ा शीतला माता मंदिर हादसा: पैसे लेकर एंट्री कराने का आरोप, दीपनगर थानाध्यक्ष निलंबित

अश्लील वीडियो और ब्लैकमेलिंग का जाल

पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि युवती की हत्या उसके प्रेमी राहुल यादव ने की है, जिसके ठोस साक्ष्य भी पुलिस को मिले हैं। राहुल और मृतका निशा कुमारी एक ही कॉलेज में पढ़ते थे। जांच में सामने आया है कि राहुल, निशा को एक अश्लील वीडियो के जरिए लंबे समय से ब्लैकमेल कर रहा था। वह उसे लगातार धमकी दे रहा था कि अगर उसने उसकी बात नहीं मानी, तो वह वीडियो को इंटरनेट पर वायरल कर देगा। राहुल के इस टॉर्चर से परेशान होकर निशा उससे बात करने और इस ब्लैकमेलिंग से निकलने के लिए सोमवार को मंदिर पहुंची थी। लेकिन वहां भी राहुल अपनी जिद पर अड़ा रहा। जब निशा ने उसकी बात मानने से इनकार किया, तो उसने उसके सिर में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी।

मंदिर के CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

निशा की हत्या की जांच शुरू करते ही पुलिस को बड़ा सुराग मंदिर के पास लगे सीसीटीवी कैमरों से मिला। फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि राहुल और निशा करीब दो घंटे तक वहां मौजूद थे। इस दौरान दोनों अलग-अलग स्थानों पर बैठकर काफी देर तक बातचीत करते रहे। सीसीटीवी में आगे दिखता है कि अचानक दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। इसी दौरान राहुल ने पिस्तौल निकाली और निशा को गोली मार दी। गोली लगते ही निशा की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी राहुल हथियार लहराते हुए वहां से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश में जुटी है।

सपनों के शहर में मिल गई मौत

पूर्वी चंपारण के केसरिया की रहने वाली निशा कुमारी पढ़ाई के लिए मुजफ्फरपुर के एक नामी कॉलेज में आई थी। वह अपनी बड़ी बहन के साथ बीबीगंज इलाके में रहकर पढ़ाई कर रही थी। पुलिस के अनुसार, इसी दौरान उसकी मुलाकात राहुल से हुई, जो मुजफ्फरपुर के सकरा का रहने वाला है। दोनों की दोस्ती धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बदल गई। आरोप है कि इसी दौरान राहुल ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया।

जब निशा ने उससे दूरी बनानी चाही, तो राहुल ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। लगातार दबाव और धमकियों के बीच जब निशा ने उसकी बात मानने से इनकार किया, तो आरोपी ने अंततः उसकी हत्या कर दी।

ये भी पढ़ें

पटना में कारोबारी पर हमला: अपार्टमेंट में घुसकर पहले हाथापाई, फिर लिफ्ट के पास मारी गोली, जख्मी

Updated on:
01 Apr 2026 11:05 am
Published on:
01 Apr 2026 10:56 am
Also Read
View All

अगली खबर