पटना

Bihar New Cabinet: नीतीश मंत्रिमंडल के 26 में से 12 दागी, बीजेपी कोटे के 14 मंत्री में 09 पर आपराधिक केस

Bihar New Cabinet बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में गुरूवार को एक बार फिर सरकार का गठन हो गया। नीतीश कुमार के साथ 26 अन्य नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली। नीतीश मंत्रिमंडल के 26 में से 12 पर आपराधिक केस दर्ज है
less than 1 minute read
Nov 21, 2025
Samrat Chaudhary
बिहार डिप्टी CM सम्राट चौधरी (IANS)

Bihar New Cabinet: नीतीश कुमार ने गुरुवार को पटना के गांधी मैदान में 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ दो डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा और सम्राट चौधरी ने भी शपथ ली। नीतीश कुमार के नए मंत्रिमंडल में कुल 26 मंत्री हैं, जिनमें से 12 पर आपराधिक केस दर्ज हैं। सबसे अधिक आपराधिक केस बीजेपी कोटे के मंत्रियों पर हैं। बीजेपी कोटे से नीतीश सरकार में दो डिप्टी सीएम समेत 14 मंत्री हैं, जिनमें से 9 पर आपराधिक केस दर्ज हैं। जदयू, हम और लोजपा(आर) के एक‑एक मंत्रियों पर आपराधिक केस दर्ज है। मंत्रिमंडल में सबसे अधिक पढ़े‑लिखे मंत्री अशोक चौधरी, दिलीप जायसवाल और संतोष सुमन हैं, जिन्होंने पीएच.डी. की हुई है। जबकि नारायण प्रसाद सबसे कम शिक्षा‑प्राप्त हैं, उन्होंने केवल 10वीं तक पढ़ाई की है।

नीतीश कैबिनेट के दागी मंत्री

नामपार्टीआपराधिक केसों की संख्या
सम्राट चौधरी BJP 02
डॉ. दिलीप कुमार जायसवालBJP 03
मदन सहनी BJP 01
नितीन नवीन BJP 05
राम कृपाल यादव BJP 02
डॉ. सुनील कुमार BJP 06
अरुण शंकर प्रसाद BJP 01
प्रमोद कुमार BJP 02
रमा निषाद BJP 02
एमडी जामा खानJDU 01
संजय कुमार सिंह LJP(R) 02
संतोष कुमार सुमन HAM 02

नीतीश सरकार में किस दल से कितने मंत्री

- बीजेपी: 14 मंत्री
- जदयू: 8 मंत्री
- लोजपा(आर): 2 मंत्री
- हम: 1 मंत्री
- RLSP: 1 मंत्री

13 नए चेहरे पर दांव

नामपार्टीसंपत्ति
रमा निषाद BJP₹31 Cr
श्रेयसी सिंह BJP₹7 Cr
डॉ. दिलीप जायसवाल BJP₹3Cr
सुनील कुमार BJP₹ 17Cr
संजय सिंह 'टाइगर'BJP31 लाख
अरुण शंकर प्रसाद BJP₹3Cr
सुरेंद्र मेहता BJP97 लाख
नारायण प्रसाद BJP₹2Cr
प्रमोद कुमार BJP₹6 Cr, 2
संजय कुमार BJP₹3 Cr
लखेंद्र कुमार रौशन BJP₹1 Cr
संजय कुमार सिंह LJP(R)₹7 Cr, 2
दीपक प्रकाश RLSP
Updated on:
21 Nov 2025 09:05 am
Published on:
21 Nov 2025 08:18 am