Bihar News: उद्योगपति गौतम अदाणी ने रविवार को बाबाधाम में पूजा अर्चना की, इसके बाद वो भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के यहां गए और फिर भागलपुर के पीरपैंती में बन रहे पॉवर प्लांट का निरीक्षण करने पहुंचे। अदाणी की इस यात्रा पर पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने तीखा हमला बोला है।
Bihar News: बिहार के भागलपुर के पीरपैंती में 30,000 करोड़ रुपये की लागत से एक मेगा पावर प्लांट बन रहा है। अदाणी ग्रुप इस प्रोजेक्ट को डेवलप कर रहा है। ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने रविवार को अंडर-कंस्ट्रक्शन अल्ट्रा-सुपरक्रिटिकल थर्मल पावर प्लांट का इंस्पेक्शन करने के लिए साइट का दौरा किया। उन्होंने इस दौरान एक पेड़ भी लगाया। भागलपुर पहुंचने से पहले, गौतम अदाणी ने बाबाधाम में पूजा और निशिकांगोड्डा से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे से मुलाकात की, जिस पर पूर्णिया के MP पप्पू यादव ने तीखा हमला बोला।
पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, "देवघर में आज अदाणी मंदिर आए थे, फिर वह उद्योगपतियों के एक एजेंट MP के यहां गए। उद्योगपतियों की दलाली और नेहरू गांधी के खिलाफ दुष्प्रचार फैलाना उस सांसद का मुख्य धंधा है, इस भेंट से साफ है गांधी जी, नेहरू जी, राहुल जी, इंदिरा जी आदि के विरुद्ध दुष्प्रचार का निवेशक अदाणी है।" हालांकि पप्पू यादव ने सीधे तौर पर किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन माना जा रहा है कि उनका इशारा गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे की ओर था।
अदाणी ग्रुप पीरपैंती ब्लॉक के सिरमतपुर और उसके आसपास लगभग 479 हेक्टेयर में 2,400 MW का थर्मल पावर प्लांट बना रहा है। इस प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत लगभग 30,000 करोड़ रुपये आंकी गई है।
जानकारी के मुताबिक, कंस्ट्रक्शन के दौरान 10,000 से 12,000 लोगों को डायरेक्ट और इनडायरेक्ट रोजगार मिलने की उम्मीद है। प्लांट चालू होने के बाद, लगभग 3,000 परमानेंट नौकरियां पैदा होंगी। माना जा रहा है कि इस प्रोजेक्ट से बिहार की पावर सप्लाई मजबूत होगी और इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट को बढ़ावा मिल सकता है।
प्रोजेक्ट साइट की ज्योग्राफिकल लोकेशन लॉजिस्टिक नजरिए से बहुत जरूरी मानी जा रही है। उत्तर में गंगा नदी, दक्षिण में नेशनल हाईवे और पास का रेलवे स्टेशन ट्रांसपोर्टेशन और रिसोर्स की उपलब्धता को आसान बनाएंगे। अभी, साइट पर बाउंड्री वॉल बनाने और जमीन को लेवल करने का काम तेजी से चल रहा है। कंपनी का लक्ष्य अगले पांच सालों में प्रोजेक्ट को पूरा करना है।
भागलपुर पहुंचने से पहले, गौतम अदाणी देवघर में बाबा बैद्यनाथ धाम भी गए। उन्होंने वहां पूजा अर्चना की। इस संबंध में उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "यह मेरे लिए अलौकिक क्षण था। देवघर में बाबा बैद्यनाथ के दर्शन कर लगा मानो सदियों की आस्था आज भी उसी जीवंत रूप में धड़क रही है। महादेव को शक्ति, संयम और संकल्प का प्रतीक क्यों कहा जाता है, यह अहसास यहां आकर और प्रबल होता है। इस पवित्र स्थल में अपनी सेवाएं देने वाले शासन-प्रशासन, सफाईकर्मियों और सुरक्षा बलों का हृदय से आभार। मैंने झारखंड समेत पूरे देश के सुख, शांति और समृद्धि के लिए बाबा से प्रार्थना की।"
मंदिर से निकलने के बाद, गौतम अदाणी सीधे गोड्डा लोकसभा सांसद डॉ. निशिकांत दुबे के घर गए, जहां दोनों के बीच एक घंटे से ज़्यादा समय तक अच्छी और सौहार्दपूर्ण मुलाकात हुई। मुलाकात के दौरान डॉ. निशिकांत दुबे ने गौतम अडानी का गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें एक मोमेंटो दिया।