पटना

पटना: प्रेमी जोड़े का थाने में 4 घंटा चला हाईवोल्टेज ड्रामा, पुलिस ने मंदिर में प्रेमी जोड़े की कराई शादी

पटना के जक्कनपुर थाना क्षेत्र में होटल से पकड़े गए प्रेमी जोड़े की थाने परिसर स्थित मंदिर में शादी करा दी गई। दोनों एक सप्ताह से घर से भागकर होटल में रह रहे थे। थाने में करीब चार घंटे तक दोनों परिवारों के बीच विवाद चला, जिसके बाद परिजनों की मौजूदगी में शादी कराई गई।
2 min read
• •
May 20, 2026
girlfriend and boyfriend
प्रेमी जोड़े

पटना के जक्कनपुर थाना क्षेत्र के एक होटल में पिछले कई दिनों से रह रहे प्रेमी जोड़े को पुलिस थाने लेकर आई, जहां बाद में थाने परिसर स्थित मंदिर में दोनों की शादी करा दी गई। शादी के बाद युवक ने नाराजगी जताते हुए पुलिस पर जबरन शादी कराने का आरोप लगाया। उसने कहा कि युवती अपनी मर्जी से उसके साथ रह रही थी और उसके साथ गलत हुआ है। वहीं, युवती ने कहा कि दोनों के बीच पिछले कई वर्षों से प्रेम संबंध था और शादी होने से उनका रिश्ता अब एक पवित्र बंधन में बदल गया है। जक्कनपुर पुलिस ने बुधवार को दोनों के परिजनों की मौजूदगी में मंदिर में उनकी शादी कराई।

थाने में हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद प्रेमी जोड़े की शादी

दरअसल, नवादा का रहने वाला प्रेमी युगल एक सप्ताह से घर से भागकर पटना के एक होटल में रह रहा था। बुधवार सुबह जक्कनपुर पुलिस ने लड़की के परिजनों की मदद से दोनों को मीठापुर पुराने बस स्टैंड के पास स्थित एक होटल से बरामद किया। इसके बाद पुलिस दोनों को थाने लेकर आई, जहां दोनों के परिजन भी पहुंच गए।

थाने में करीब चार घंटे तक हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा। युवक शादी के लिए तैयार नहीं था, जबकि लड़की पक्ष का कहना था कि जब युवक उनकी बेटी के साथ रह चुका है, तो अब उससे कौन शादी करेगा। इसी बात को लेकर दोनों परिवारों के बीच काफी देर तक बहस होती रही।

बाद में पुलिस की मौजूदगी में दोनों की शादी करा दी गई। शादी के बाद युवक ने आरोप लगाया कि उसकी मर्जी के बिना जबरन पास के मंदिर में शादी कराई गई।

प्रेमी बोला- जबरन शादी हुई, प्रेमिका ने कहा- मैं खुश हूं

प्रेमी राजेश दिल्ली में पढ़ाई के साथ-साथ नौकरी भी करता है। राजेश के अनुसार, डेढ़ साल पहले उसकी मुलाकात रानीपुर निवासी सविता से हुई थी। उसने बताया कि सविता खुद उससे मिलने पटना आई थी।

वहीं, सविता ने बताया कि वह पढ़ाई करती है। उसकी राजेश से मुलाकात करीब पांच साल पहले राजेश की बहन और जीजा ने कराई थी। सविता ने कहा कि वह इस शादी से खुश है। उसके अनुसार, राजेश उसे घर से भगाकर पटना लाया था, जहां पटना जंक्शन के पास एक कमरे में दोनों सोमवार से रह रहे थे।

मंदिर में कराई गई प्रेमी जोड़े की शादी

थाने परिसर से सटे मनोकामना मंदिर के पुजारी विद्याधर शुक्ला ने दोनों की शादी कराई। उन्होंने बताया कि थाने से सूचना मिलने के बाद दोनों बालिग युवक-युवती का विवाह संपन्न कराया गया। उनके अनुसार, दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध था। परिजनों की सहमति और मौजूदगी में विवाह की सभी रस्में पूरी कराई गईं।

Updated on:
20 May 2026 10:13 pm
Published on:
20 May 2026 10:13 pm
Also Read
View All
प्रशांत किशोर का बड़ा दावा- बांकीपुर से शुरू बदलाव का दौर रुकेगा नहीं, शिक्षकों-युवाओं से किए बड़े वादे

रोहिणी आचार्य-साधु यादव मुलाकात पर रामकृपाल यादव बोले- मामा ने बेटी की तरह पाला है, लंबे समय बाद लौटी हैं तो क्यों न मिलें?

विपक्ष के मार्च पर BJP का तंज, मृत्युंजय तिवारी बोले- सत्ता के लिए मछली की तरह तड़प रहे, 25 साल सड़क पर ही रहेंगे

सुलझ गया अनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद? JDU महासचिव बोले- बड़े नेताओं ने सब ठीक कर दिया, अब टिप्पणी का कोई मतलब नहीं

SIR पर बिहार में INDIA ब्लॉक का ‘आक्रोश मार्च’, तेजस्वी यादव बोले- 7 अक्टूबर को हर प्रखंड में उतरेंगे