19 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bihar Politics: पूर्व JDU विधायक की अश्लील फोटो वायरल, RJD विधायक के नाम से फेसबुक आईडी

Bihar Politicsबेगूसराय में पूर्व जदयू विधायक राजकुमार सिंह का एक महिला के साथ आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। यह फोटो राजद विधायक बोगो सिंह के नाम से बने फेसबुक आईडी से पोस्ट किया गया। मामले को लेकर दोनों नेताओं ने साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराई है।

2 min read
Google source verification
begusarai ex jdu mla rajkumar singh photo viral

आरजेडी विधायक बोगो सिंह और राज कुमार सिंह

Bihar Politics बिहार के बेगूसराय में मटिहानी के पूर्व जदयू विधायक राजकुमार सिंह का एक महिला के साथ आपत्तिजनक फोटो वायरल हो रहा है। यह फोटो राजद विधायक नरेंद्र कुमार सिंह उर्फ बोगो सिंह के नाम से बने फेसबुक आईडी से पोस्ट किया गया है। फोटो वायरल होने के बाद राजकुमार सिंह ने बोगो सिंह के खिलाफ साइबर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। वहीं, बोगो सिंह ने भी किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके फेसबुक आईडी का फर्जी इस्तेमाल कर फोटो पोस्ट करने के आरोप में मामला दर्ज कराया है। सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों में राजकुमार सिंह एक महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में दिखाई दे रहे हैं।

आपत्तिजनक फोटो वायरल

पूर्व विधायक राजकुमार सिंह ने इस मामले में साइबर सेल में एफआईआर दर्ज कराई है। उन्होंने कहा कि यह राजनीति की नीचता है। दरअसल, बोगो सिंह की तस्वीर लगी और उनके नाम से बने फेसबुक आईडी से सोमवार शाम चार तस्वीरें पोस्ट की गईं। इन तस्वीरों में पूर्व विधायक राजकुमार सिंह एक महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में दिखाई दे रहे हैं। राजकुमार सिंह का कहना है कि ये तस्वीरें एआई जनरेटेड हैं। इसे लेकर उन्होंने शिकायत दर्ज कराई है।

राजनीति में निजी हमले ठीक नहीं

पूर्व विधायक राजकुमार सिंह ने कहा कि राजनीति में इस तरह की हरकतें सभी के लिए परेशानी पैदा करती हैं। उन्होंने कहा कि विचारों का विरोध होना चाहिए, किसी व्यक्ति को व्यक्तिगत रूप से निशाना नहीं बनाया जाना चाहिए। बिना किसी का नाम लिए उन्होंने इसे हताशा और निराशा की निशानी बताया। उन्होंने कहा कि शिकायत मिलने के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जो भी इस मामले में दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। यह मानहानि का मामला भी है और कानूनी सलाह लेने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

साइबर सेल में शिकायत

आरजेडी विधायक बोगो सिंह के पुत्र सुमित कुमार ने कहा कि यह उनके पिता की छवि को धूमिल करने की साजिश है। जैसे ही उन्हें इस मामले की जानकारी मिली, उन्होंने तत्काल साइबर सेल में आवेदन देकर दोषियों की पहचान कर कार्रवाई की मांग की। उधर, साइबर पुलिस ने बताया कि पूर्व विधायक राजकुमार सिंह के पीए वीरेश कुमार की ओर से आवेदन प्राप्त हुआ है। आवेदन में सोशल मीडिया पर एआई जनरेटेड अश्लील तस्वीर वायरल किए जाने की शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और संबंधित फेसबुक आईडी की भी पड़ताल की जा रही है।