20 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जमुई: अवैध संबंध के शक में पति ने पत्नी का हसुआ से रेता गला, खून से लथपथ शव के पास पूरी रात बैठा रहा आरोपी

जमुई के खैरा थाना क्षेत्र के कहरडीह गांव में अवैध संबंध के शक में एक पति ने अपनी पत्नी की हसुआ से गला रेतकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी शव के पास बैठा रहा। सुबह ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी गगन मांझी को गिरफ्तार कर लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

2 min read
Google source verification
jamui

गगन मांझी।

बिहार के जमुई जिले के खैरा थाना क्षेत्र के कहरडीह गांव में गगन मांझी ने अपनी पत्नी उगनी देवी की हसुआ से गला रेतकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार नहीं हुआ, बल्कि पूरी रात शव के पास बैठा रहा। स्थानीय लोगों के अनुसार, गगन को अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था, जिसके चलते दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। मंगलवार की रात भी इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा शुरू हुआ, जो धीरे-धीरे बढ़ता गया। इसी दौरान गगन मांझी ने गुस्से में आकर पत्नी उगनी देवी का हसुआ से गला रेत दिया।

पत्नी की हत्या के बाद शव के पास बैठा रहा पति

गला रेतने के कारण उगनी देवी के शरीर से अत्यधिक खून बह गया, जिससे उसकी तड़प-तड़पकर मौत हो गई। हत्या के बाद गगन मौके से फरार नहीं हुआ, बल्कि पूरी रात खून से लथपथ शव के पास चुपचाप बैठा रहा। सुबह जब ग्रामीणों को इस घटना की जानकारी मिली तो मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना खैरा थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव के पास बैठे आरोपी पति गगन मांझी को गिरफ्तार कर लिया।

अवैध संबंध के शक में पति ने की हत्या

पुलिस ने मृतका उगनी देवी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जमुई सदर अस्पताल भेज दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल (FSL) टीम ने भी जांच शुरू कर दी है। जमुई पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया यह मामला अवैध संबंध के शक से जुड़ा प्रतीत होता है। पुलिस ने हत्या के आरोप में गगन मांझी को हिरासत में ले लिया है और उससे कड़ी पूछताछ की जा रही है। आरोपी गगन मांझी ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी का किसी अन्य व्यक्ति के साथ अवैध संबंध था। उसने अपनी पत्नी को उस व्यक्ति के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था, जिसके बाद दोनों के बीच विवाद हुआ। इसके बाद उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से हत्या में प्रयुक्त हसुआ भी बरामद कर लिया है।