19 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

होश आया तो खून से लथपथ थी मासूम! मदरसे के पास बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी इकबाल को तलाश रही पुलिस

बिहार के जमुई में एक आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बच्ची पढ़ाई करने के लिए मदरसा गई थी, जहां से आरोपी उसे बहला कर अपने साथ ले गया और घटना को अंजाम दिया। पुलिस आरोपी की तालाश कर रही है। 

2 min read
Google source verification

जमुई

image

Anand Shekhar

Apr 19, 2026

Attempt to rape

प्रतीकात्मक फोटो: पत्रिका

Bihar Crime:बिहार के जमुई जिले में झाझा पुलिस थाना क्षेत्र के एक गांव में क्रूरता की सारी हदें पार कर दी गईं। यहां एक 8 साल की मासूम बच्ची पढ़ने के लिए मदरसा गई थी, लेकिन वहां उसे एक दरिंदे ने अपनी हवस का शिकार बना लिया। आरोपी ने उस मासूम बच्ची के साथ इतनी बेरहमी की कि वह मौके पर ही बेहोश हो गई। घटना के बाद बच्ची की स्थिति नाजुक बनी हुई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है और आरोपी को तलाश रही है।

क्या हुआ था?

जानकारीके मुताबिक, बच्ची हर रोज की तरह ही तैयार होकर मदरसे के लिए निकली थी। आरोप है कि उसी गांव का रहने वाला इकबाल शाह पहले से ही मदरसे के पास घात लगाए बैठा था। जैसे ही वह बच्ची मदरसे के परिसर के पास पहुंची इकबाल उसे बहला-फुसलाकर वहीं पास में एक सुनसान खेत की झाड़ियों में ले गया।

बेहोश होने तक की बेरहमी

खेत के सन्नाटे के बीच आरोपी ने उस मासूम बच्ची के साथ बेरहमी से बलात्कार किया। बच्ची की चीखें झाड़ियों की सरसराहट में दबकर रह गईं। शारीरिक दर्द और गहरे सदमे से टूटकर वह नन्ही जान वहीं मौके पर ही बेहोश हो गई। जब आरोपी इकबाल शाह ने देखा कि बच्ची अब कोई हलचल नहीं कर रही है, तो वह उसे बेहद नाज़ुक और जानलेवा हालत में वहीं छोड़कर मौके से फरार हो गया।

खून से लथपथ पहुंची घर

काफी समय बीतने के बाद, जब बच्ची को होश आया, तो उसने खुद को खून से लथपथ पाया। वो जैसे-तैसे लड़खड़ाते कदमों से और फूट-फूटकर रोते हुए अपने घर की चौखट तक पहुंचने में कामयाब हो गई। अपनी बेटी को खून से सने कपड़ों में देखकर मां पूरी तरह से टूट गई और सदमे में आ गई। सिसकते हुए बच्ची ने अपनी आपबीती सुनाई और इकबाल शाह को अपने साथ हुई इस दरिंदगी का गुनहगार बताया।

जांच में जुटी पुलिस

परिवार वालों ने तुरंत झाझा पुलिस को सूचना दी और उस बच्ची को अस्पताल पहुंचाया। अत्यधिक खून बहने के कारण बच्ची की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों की एक टीम उसकी जान बचाने और इस सदमे से उबरने में उसकी मदद करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

झाझा के SHO लाल बहादुर सिंह ने बताया कि पीड़िता की मेडिकल जांच पूरी कर ली गई है और एक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में उसका बयान भी दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) और POCSO एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी इकबाल शाह को पकड़ने के लिए पुलिस की विशेष टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं।