
राखी ने राहुल बन कर फुफेरी बहन से की शादी
Jamui Viral Wedding:बिहार के जमुई जिले के लक्ष्मीपुर प्रखंड से एक अनोखी और हैरान करने वाली प्रेम कहानी सामने आई है। यहां एक BPSC शिक्षिका ने अपनी ही फुफेरी बहन से हिंदू रीति-रिवाज के साथ विवाह रचा लिया है। इस शादी को मुकाम तक पहुंचाने के लिए शिक्षिका ने अपनी फुफेरी बहन का करीब 8 लाख रुपये खर्च करके जेंडर चेंज कराया, जिसके बाद दोनों ने मंदिर में सात फेरे लिए। यह अनोखा विवाह इस समय पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के नाजारी और हरला गांव का है। नाजारी गांव की रहने वाली 22 वर्षीय नयनश्री कुमारी बीपीएससी परीक्षा पास कर प्राथमिक विद्यालय मेदनीपुर में बतौर सरकारी शिक्षिका तैनात हैं। नयनश्री का अपनी ही फुफेरी बहन और हरला गांव निवासी 23 वर्षीय राखी कुमारी के साथ सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के घरों की दूरी महज 6 किलोमीटर है, जिसके कारण इनका मिलना-जुलना लगातार बना रहा और समय के साथ यह रिश्ता अटूट प्यार में बदल गया।
दोनों युवतियां ने अपनी शादी को कानूनी रूप से मान्य बनाने के एक बड़ा फैसला लिया। दोनों ने राखी का जेंडर चेंज कराने की ठानी। करीब 6 महीने पहले जेंडर चेंज (सेक्स रीअसाइनमेंट सर्जरी) की प्रक्रिया शुरू की गई। इस पूरी मेडिकल प्रक्रिया और सर्जरी पर करीब 8 लाख रुपये का बड़ा खर्च आया। सफल सर्जरी के बाद राखी कुमारी पूरी तरह से एक पुरुष (लड़के) के रूप में परिवर्तित हो गईं। जेंडर बदलने के बाद राखी ने अपना नया नाम 'राहुल' रख लिया। इस तरह दो बहनों का रिश्ता अब एक प्रेमी जोड़े में बदल गया।
राखी से राहुल बनने के बाद, दोनों ने बिना किसी देरी के शादी करने का फैसला किया। रविवार को लक्ष्मीपुर के ऐतिहासिक और प्रसिद्ध पटेश्वर नाथ मंदिर में दोनों ने शादी की। वैदिक मंत्रोच्चार और पूरी तरह से हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार हुई इस शादी में दूल्हा बने राहुल ने अपनी ममेरी बहन और BPSC शिक्षिका नयनश्री की मांग में सिंदूर भरा और अग्नि के सामने सात फेरे लेकर हमेशा के लिए एक-दूसरे का हाथ थाम लिया।
शादी की सभी रस्में पूरी होने के बाद, दुल्हन बनीं नयनश्री अपने पति राहुल के पैतृक गांव हरला पहुंचीं। वहां राहुल के परिवार वालों और महिलाओं ने पारंपरिक मांगलिक गीतों के साथ नई नवेली दुल्हन का स्वागत किया। इसके बाद गृह प्रवेश और कोहबर जैसी शादी के बाद की अन्य रस्में भी खुशी-खुशी पूरी की गईं। इस अनोखी शादी और विदाई के बाद ससुराल में स्वागत का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में परिवार के सदस्य बेहद खुश नजर आ रहे हैं और इस रिश्ते को पूरी सहजता के साथ स्वीकार करते दिख रहे हैं।
Published on:
01 Jun 2026 04:21 pm
बड़ी खबरें
View Allजमुई
बिहार न्यूज़
ट्रेंडिंग
