पटना

पटना में खान सर के कोचिंग सेंटर के बाहर गोलीबारी, सुरक्षाकर्मी घायल; CCTV में कैद हुए बदमाश

पटना के मुसल्लहपुर हाट थाना क्षेत्र में मंगलवार रात खान सर के कोचिंग सेंटर के बाहर हुई फायरिंग में दो सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

less than 1 minute read
Jun 03, 2026
irna-israel war, khan sir coaching video, खान सर
खान सर (फोटो- Khan Sir Instagram)

पटना में चर्चित शिक्षक और यूट्यूबर खान सर के कोचिंग सेंटर के बाहर फायरिंग की घटना सामने आई है। इस घटना में दो सुरक्षाकर्मी घायल हो गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी है।

घटना मुसल्लहपुर हाट थाना क्षेत्र की है। पुलिस फिलहाल फायरिंग के कारणों और हमलावरों की पहचान करने में जुटी हुई है। पटना के एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला मारपीट से जुड़ा प्रतीत होता है। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। साथ ही, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि घटना की पूरी सच्चाई सामने आ सके।

Published on:
03 Jun 2026 06:35 am