पटना

NEET छात्रा की संदिग्ध मौत: शंभू गर्ल्स हॉस्टल से लड़की की ‘सप्लाई’ से लेकर BJP नेता के बेटे तक पप्पू यादव ने उठाए थे ये 5 सवाल

पटना के हॉस्टल में रहकर नीट की तैयारी कर रही छात्रा से कथित रेप के बाद मौत मामले में पूर्णिया सांसद ने लगातार सवाल कर सरकार पर हमला कर रहे थे। पप्पू यादव के सवाल से सरकार अक्सर असहज हो जा रही थी।
2 min read
Feb 08, 2026
Feature image
पप्पू यादव । फोटो-पत्रिका

पटना के हॉस्टल में रहकर नीट की तैयारी कर रही छात्रा की रेप के बाद मौत मामले पर आज (रविवार) दिल्ली में के जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन होगा। इसमें शामिल होने के लिए शनिवार को जहानाबाद से बड़ी संख्या में लोग प्राइवे वाहनों से दिल्ली रवाना हुए। बिहार पुलिस दिल्ली जाने से नहीं रोके इसको लेकर गोपनीय तरीके से मृतका के माता-पिता सहित बड़ी संख्या में लोग दिल्ली के लिए रवाना हुए। दिल्ली जाने से पहले पीड़िता के परिवार पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर कहा कि जो लोग मेरी बेटी को न्याय दिलाने का प्रयास कर रहे पुलिस उनको प्रताड़ित कर रही है। दरअसल, पप्पू यादव पटना में NEET छात्रा के रेप के बाद हत्या मामले पर सरकार के खिलाफ खुलकर मोर्चा खोले हुए थे। उन्होंने अस्पताल से जुड़े कुछ लोगों के कथित ऑडियो क्लिप भी जारी किए थे, जिनमें इलाज में लापरवाही के आरोप लगाए गए थे।

लड़कियों के सप्लाई का लगाया था आरोप

पप्पू यादव ने इस मामले में बिहार के हॉस्टलों में रह रही छात्राओं के लिए एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया था। नीट छात्रा को इंसाफ दिलाने के लिए पटना से जहानाबाद तक हुए विरोध प्रदर्शनों में वे खुद शामिल हुए थे। पप्पू यादव ने इस मामले में एक मंत्री के बेटे की भूमिका पर सवाल खड़े किए थे। सरकार पर उसको बचाने की कोशिश का आरोप लगाया था। इसके साथ ही पप्पू यादव ने शंभू गर्ल्स हॉस्टल से लड़कियों के सप्लाई का भी आरोप लगाया था।

हॉस्टल पर पप्पू ने लगाए थे पांच आरोप

नीट छात्रा मौत पर पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने दावा किया था कि शंभू गर्ल्स हॉस्टल के संचालक मनीष कुमार रंजन पटना में सेक्स रैकेट चलाता था। वो हॉस्टल से कई बड़े नेताओं और अधिकारियों को लड़कियों की सप्लाई किया करता था। सांसद ने यह भी कहा था कि आरोपी के मोबाइल फोन और लोकेशन का डेटा की जांच क्यों नहीं हो रही और पुलिस उसको रिमांड पर लेकर क्यों नहीं पूछताछ कर रही है। पप्पू यादव ने शंभू गर्ल्स हॉस्टल के बाहर रात 10 बजे से सुबह 4 बजे तक लगने वाली महंगी गाड़ियां की चर्चा करते हुए हॉस्टल संचालकों पर आरोप लगाया था कि गर्ल्स हॉस्टलों से लड़कियां बाहर आती-जाती रहती थीं, लेकिन इस पर भी प्रशासन ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की।

पुलिस की जांच से पहले पप्पू ने रेप का खुलासा

पप्पू यादव ने प्रभात मेमोरियल की एक नर्स का करीब 13 मिनट की बातचीत का वीडियो शेयर करते हुए पीड़िता के साथ रेप का आरोप लगाया था। 13 मिनट के वीडियो में नर्स ने दावा किया था कि छात्रा ने इशारों में अपनी मां को बताया था कि उसके साथ गलत हुआ है। नर्स ने यह भी दावा किया था कि अस्पताल में एक महिला पीड़िता की मां से मिलने आई थी और इलाज का पूरा खर्च उठाने की पेशकश किया था। जिस पर पीड़िता की मां ने उस महिला से कहा था कि “हमें पैसे नहीं, बेटी चाहिए।”

संसद के बाहर पोस्टर लेकर पहुंचे थे सांसद

पप्पू यादव नीट छात्रा की मौत हाथों में पोस्टर लेकर संसद पहुंचे थे। पोस्टर पर लिखा था, “CBI जांच करानी होगी। जांच के नाम पर बड़ी मछली को बचाना बंद करो। असल गुनहगार को सामने लाओ। पटना के सेक्स रैकेट गठबंधन से मुक्ति देनी होगी।” इस दौरान पप्पू यादव ने केंद्र और राज्य सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने सीबीआई जांच की मांग भी दोहराई थी। उन्होंने कहा कि जांच के नाम पर प्रभावशाली लोगों को बचाया जा रहा है, जबकि पीड़िता को अब तक न्याय नहीं मिला है।

Updated on:
08 Feb 2026 08:17 am
Published on:
08 Feb 2026 08:07 am
Also Read
View All
तेज प्रताप यादव ने बिहार के मंत्री पर लगाया युवती से छेड़छाड़ का आरोप, बोले- 25 लाख देकर दबाया केस, वीडियो निकलवा रहे हैं

पटना में धरने पर बैठा 6 साल का आदित्य, पूछा- प्रधानमंत्री जी बच्चों के मन की बात कब सुनेंगे? राहुल-तेजस्वी से मांगा समर्थन

दिल्ली में AICC दफ्तर के सामने धरना देंगे बिहार कांग्रेस के नेता, आनंद माधव बोले- 10 महीने से नहीं हुई सुनवाई, अब आर-पार की लड़ाई

Gaya Darbhanga Expressway: बिहार में बन रहा नया एक्सप्रेसवे, दिल्ली से दरभंगा का सफर 12 घंटे और पटना 10 घंटे में, इन 7 जिलों को होगा सीधा फायदा

Tej Pratap Yadav: तेज प्रताप यादव ने जताई सुरक्षा को लेकर चिंता, आवास के बाहर जुटे लोगों का किया जिक्र, केंद्र-राज्य सरकार से मांगी पर्याप्त सुरक्षा