पटना

शंभू गर्ल्स हॉस्टल कांड: छात्रा को गोद में उठाकर भागा युवक! देखिए वीडियो 6 जनवरी को क्या-क्या हुआ….

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET छात्रा की मौत से जुड़ा 11 मिनट का CCTV फुटेज सामने आया है। वीडियो में एक युवक पीड़िता को गोद में लेकर इलाज के लिए दौड़ते ले जाते दिख रहा है।
less than 1 minute read
Feb 01, 2026
Feature image
शंभू गर्ल्स हॉस्टल

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET छात्रा की मौत से जुड़ा 11 मिनट का CCTV फुटेज रविवार को सामने आया। वीडियो में 6 जनवरी की दोपहर हॉस्टल में क्या कुछ हुआ वह सब कुछ साफ दिखा है। यह वीडियो फुटेज दिन के करीब 03 बजे के आस पास का है। वीडियो में हलचल साफ दिख रहा है। 4 से 5 छात्राएं एक लड़की का नाम लेकर बार-बार दरवाजा खटखटाती उससे दरवाजा खोलने को कहती है। लेकिन, दरवाजा नहीं खुलता है। इसपर एक लड़की टेबल पर चढ़कर केबिन के अंदर झांकती हुई दिखती है।

दरवाजा जोर-जोर से खटखटाती है

वो वहां से छात्रा को जगाने के प्रयास करती है, लेकिन छात्रा नहीं जागती है तो लड़की फिर से उसके दारवाजा को जोर जोर से खटखटाने लगती है। फिर वो जब गेट नहीं खोलती है तो सभी लड़कियां एक साथ जोर जोर से चिल्लाते हुए बोलते वीडियो में दिख रही हैं दीदी, गेट खोलिए ना। कुछ बोल क्यों नहीं रही हो? यह सब करीब एक घंटा चलता है। लेकिन जब दरवाजा नहीं खुलता है तो हॉस्टल में एक पुरूष का एंट्री होता है।

दरवाजा कैसे खुला?

सीसीटीवी फुटेज के अनुसार 3 बजकर 57 मिनट 48 सेकेंड पर एक पुरुष हॉस्टल में छात्रा के केबिन के पास आता है। वह दरवाजे के पास जाकर अंदर झांकता है, बोलता है कि सोई हुई है। इस बीच छात्रा के केबिन के बाहर खड़ी लड़कियां लगातार दरवाजा खोलने के लिए आवाज देती रहती हैं। 3 बजकर 58 मिनट 55 सेकेंड पर एक लड़की टेबल पर चढ़ती है फिर दरवाजा खोला जाता है। इसके बाद सभी केबिन में घुसते हैं। केबिन से रोने की आवाज पर आस पास खड़ी लड़कियां हाथ में पानी और कंबंल लाने के लिए दौड़ती है। इसके बाद एक युवक लड़की को गोद में लेकर वहां से भागता है।

Updated on:
01 Feb 2026 05:55 pm
Published on:
01 Feb 2026 05:55 pm
Also Read
View All
तेज प्रताप यादव ने बिहार के मंत्री पर लगाया युवती से छेड़छाड़ का आरोप, बोले- 25 लाख देकर दबाया केस, वीडियो निकलवा रहे हैं

पटना में धरने पर बैठा 6 साल का आदित्य, पूछा- प्रधानमंत्री जी बच्चों के मन की बात कब सुनेंगे? राहुल-तेजस्वी से मांगा समर्थन

दिल्ली में AICC दफ्तर के सामने धरना देंगे बिहार कांग्रेस के नेता, आनंद माधव बोले- 10 महीने से नहीं हुई सुनवाई, अब आर-पार की लड़ाई

Gaya Darbhanga Expressway: बिहार में बन रहा नया एक्सप्रेसवे, दिल्ली से दरभंगा का सफर 12 घंटे और पटना 10 घंटे में, इन 7 जिलों को होगा सीधा फायदा

Tej Pratap Yadav: तेज प्रताप यादव ने जताई सुरक्षा को लेकर चिंता, आवास के बाहर जुटे लोगों का किया जिक्र, केंद्र-राज्य सरकार से मांगी पर्याप्त सुरक्षा