पटना

राज्यसभा चुनाव 2026: अमित शाह तीन दिन के लिए आ रहे बिहार, पांचवी सीट की गोटी कैसे होगी सेट?

एनडीए को पांचवीं सीट पर अपनी जीत पक्की करने के लिए मात्र तीन विधायकों की जरूरत है। अमित शाह अपने इस दौरे में इस सीट पर जीत को लेकर भी अपनी रणनीति को भी अन्तिम रूप देंगे।

2 min read
Feb 25, 2026
Feature image
अमित साह, पवन सिंह उपेंद्र कुशवाहा और जीतन राम मांझी । फोटो AI जनरेटेड

Rajya Sabha Elections 2026 केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज ( 25 फरवरी) तीन दिन के दौरे पर बिहार आ रहे हैं। हालांकि, अमित शाह का यह दौरा बिहार के संवेदनशील सीमावर्ती क्षेत्रों में घुसपैठ और सीमांचल क्षेत्र में हो रहे जनसांख्यिकीय परिवर्तनों को लेकर है। लेकिन, उनके इस दौरे से बिहार में सियासी तापमान बढ़ गया है। सूत्रों का कहना है कि वे अपने इस दौरे में बीजेपी और एनडीए के नेताओं के साथ बैठक भी करेंगे। कहा जा रहा है कि वे अपने इस दौरे में राज्यसभा के पांचवी सीट को लेकर एनडीए में चल रहे विवाद का भी हल निकालेंगे।

'मुझे नहीं लगता… बात से मुकर जाएगा नेतृत्व'

दरअसल, बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर एनडीए में तकरार बढ़ गया है। उपेंद्र कुशवाहा के बाद केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने भी पाचवीं सीट को लेकर अपना दावा किया है। पटना में पत्रकारों से बात करते हुए जीतन राम मांझी ने कहा कि राज्यसभा की एक सीट के लिए उनसे वादा किया गया था। उन्होंने कहा कि "हमें कहा गया था कि आपको दो लोकसभा और एक राज्यसभा की सीट दी जाएगी। उन्होंने आगे कहा कि मुझे नहीं लगता कि हमारा नेतृत्व अपनी बात से मुकर जाएगा। मैं अपने नेतृत्व की बात पर अंतिम समय तक प्रतिक्षा करेंगे। लेकिन अपने लिए मांग नहीं करेंगे, देखते हैं कि वे देते हैं या नहीं..."

उपेंद्र कुशवाहा का दावा

इससे पहले उपेंद्र कुशवाहा ने भी दावा किया है कि बीजेपी की ओर से उनको एक एमएलसी और एक राज्यसभा सीट देने का वादा किया गया था। अब फैसला उनको करना है। सूत्रों का कहना है कि राज्यसभा चुनाव के जरिए बीजेपी- जदयू इस बार जातीय संतुलन ठीक करने का भी प्रयास करना चाह रही है। बीजेपी नीतीश कैबिनेट में सवर्णों की उपेक्षा को राज्य सभा में ठीक करने का प्रयास करना चाह रही है। कहा जा रहा है कि इसकी वजह से बीजेपी पवन सिंह पर दावा लगाना चाह रही है।

पांचवी सीट पर सेट होगी गोटी

बिहार में 16 मार्च को होने वाले राज्यसभा चुनाव में सत्ताधारी NDA का पांच में से चार सीटों पर कब्जा पक्का माना जा रहा है। वहीं विपक्षी RJD के नेतृत्व वाला गठबंधन कम से कम एक सीट जीतने की उम्मीद कर रहा है। लेकिन, उसके लिए उसे छह विधायकों की जरूरत है। जबकि एनडीए को पांचवीं सीट पर अपनी जीत पक्की करने के लिए मात्र तीन विधायकों की जरूरत है। अमित शाह अपने इस दौरे में इस सीट पर जीत को लेकर भी अपनी रणनीति को भी अन्तिम रूप देंगे। इसके साथ ही पांचवीं सीट को लेकर एनडीए घटक दलों में चल रहे दावे की भी समीक्षा करेंगे। राज्यसभा चुनाव को लेकर होने वाले चुनाव को लेकर कल(26 फरवरी) से नामांकन शुरू होगा।

Updated on:
25 Feb 2026 08:00 am
Published on:
25 Feb 2026 07:59 am