पटना

तेजस्वी के बच्चों पर प्यार लुटा रहे तेज प्रताप यादव; भतीजे के बाद अब भतीजी को दिया गिफ्ट, बोले-बड़े पापा की लाडली…

तेज प्रताप यादव ने अपनी भतीजी कात्यायनी के साथ सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें वो उसे तोहफे दे रहे हैं। इससे पहले तेज प्रताप ने अपने भतीजे के साथ भी एक रील शेयर किया था। 

2 min read
Mar 30, 2026
भतीजी कात्यायनी के साथ तेज प्रताप यादव

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दौरान लालू यादव के परिवार में जो कड़वाहट सामने आई थी, अब वह राबड़ी आवास की चारदीवारी के भीतर मिठास में बदलती दिख रही है। लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने न केवल अपनी भतीजी कात्यायनी के तीसरे जन्मदिन के मौके पर राबड़ी आवास जाकर सबको चौंका दिया, बल्कि अपनी भतीजी को खास तोहफे भी दिए।

तेजस्वी यादव की बेटी कात्यायनी अब तीन साल की हो गई है। इस खास मौके पर तेज प्रताप 27 मार्च को राबड़ी आवास पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अपने छोटे भाई तेजस्वी यादव के बच्चों पर ढेर सारा प्यार-दुलार बरसाया। अब इन खास पलों की तस्वीरें तेज प्रताप यादव अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें

मां को याद कर भावुक हुए नितिन नवीन, कहा – मेरे मंत्री बनते ही दुनिया से चली गई मां, जैसे उसी दिन के इंतजार में थी

बड़े पापा की लाडली… कात्यायनी पर बरसाया प्यार

तेज प्रताप यादव ने कुछ तस्वीरें साझा कीं जिनमें वह अपनी भतीजी कात्यायनी को अपनी गोद में लिए हुए दिखाई दे रहे हैं। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने भावुक होकर लिखा, 'बड़े पापा की लाडली बेटी, घर की सबसे प्यारी सी रानी होती है। I love you so much baby।' इन तस्वीरों में से एक के बैकग्राउंड में, RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव भी एक कुर्सी पर आराम से बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं। तेज प्रताप ने कात्यायनी को कई खास तोहफे भी दिए, जिन्हें पाकर छोटी कात्यायनी के चेहरे पर एक प्यारी सी मुस्कान खिल उठी।

भतीजे इराज के साथ रील हुई वायरल

कात्यायनी के साथ तस्वीरें साझा करने से ठीक एक दिन पहले तेज प्रताप ने तेजस्वी यादव के छोटे बेटे इराज के साथ एक बेहद भावुक वीडियो भी पोस्ट किया था। लगभग सवा दो मिनट के इस विडिओ में तेज प्रताप अपने भतीजे के साथ खेलते और उस पर प्यार लुटाते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में फिल्म एनिमल का गाना पापा मेरी जान बज रहा था, साथ ही फिल्म सूर्यवंशम के कुछ भावुक गाने भी सुनाई दे रहे थे। इस पोस्ट में उन्होंने तेजस्वी यादव को भी टैग किया और लिखा, 'बेटा पापा का गर्व होता है, पापा बेटे की सबसे बड़ी ताकत।'

तेजस्वी और तेज प्रताप के रिश्ते में उतार-चढ़ाव

पिछले एक साल में तेज प्रताप और तेजस्वी के रिश्ते में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिले हैं। 2025 के विधानसभा चुनावों से ठीक पहले और चुनावों के दौरान भी दोनों भाइयों के बीच की दरार जगजाहिर थी। तेज प्रताप ने राजद से निष्काषित किये जाने के बाद अपनी अलग पार्टी, 'जनशक्ति जनता दल' भी बना ली और तेजस्वी के उम्मीदवारों को चुनाव में चुनौती देने के लिए अपने उम्मीदवार खड़े कर दिए। चुनावी रैलियों के दौरान भी तेज प्रताप यादव ने कई मौकों पर तेजस्वी यादव को बच्चा और दुश्मन तक कह डाला।

हालांकि, चुनाव खत्म होने के बाद 2026 की शुरुआत से ही तेज प्रताप के रवैये में एक जबरदस्त बदलाव देखने को मिला है। परिवार के सदस्यों के साथ उनकी तस्वीरें सामने आई हैं। उन्होंने मकर संक्रांति के मौके पर भोज का आयोजन किया, जिसमें उन्होंने पूरे परिवार को आमंत्रित किया था, हालांकि उसमे सिर्फ लालू यादव ही पहुंचे थे। इसके बाद मां राबड़ी देवी के जन्मदिन पर भी तेज प्रताप उनके आवास पर पहुंचे थे और अब कात्यायनी के जन्मदिन पर परिवार के सदस्यों के साथ उनकी तस्वीरें सामने आई है।

ये भी पढ़ें

बिहार की 2 सीटें आज होंगी खाली; नीतीश कुमार त्यागेंगे MLC पद, नितिन नवीन छोड़ेंगे विधायकी

Also Read
View All

अगली खबर