पटना

साउथ के सुपरस्टार की पत्नी का मोबाइल हैक कर 150 ठगों ने वसूले डेढ़ लाख, बिहार के गांव से है कनेक्शन

कन्नड़ अभिनेता उपेंद्र की पत्नी के मोबाइल पर एक लिंक आया। उन्होंने लिंक पर जैसे ही क्लिक किया उनका व्हाट्सएप अकाउंट हैक हो गया। बेंगलुरु पुलिस ने इस मामले में विकास नामक एक युवक को गिरफ्तार किया है।

2 min read
Nov 12, 2025
कन्नड़ अभिनेता उपेंद्र और प्रियंका उपेंद्र। फोटो- सोशल सािट

कन्नड़ अभिनेता उपेंद्र ,उनकी पत्नी और अभिनेत्री प्रियंका उपेंद्र और उनके प्रबंधक के मोबाइल फोन हैक करने के आरोप में बेंगलुरु पुलिस ने बिहार के बेगूसराय से 25 वर्षीय विकास को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि विकास 150 लोगों की टीम के साथ मिलकर यह काम कर रहा था। गिरफ्तार युवक की पहचान बेगूसराय जिले के दशरथपुर निवासी विकास कुमार के रूप में हुई है। बेंगलुरु पुलिस विकास को गिरफ्तार कर अपने साथ बेंगलुरु ले गई है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि बेंगलुरु पुलिस ने इसकी सूचना साइबर पुलिस और बेगूसराय पुलिस को दी है। इधर, इस मामले में पत्रिका डॉटकॉम से बात करते हुए बेगूसराय एसपी ने कहा कि मैं इस संबंध में आपको कुछ अपडेट नहीं दे सकता हूं। इस खबर का न तो मैं खंडन करता हूं और न ही इसकी पुष्टि करता हूं।

ये भी पढ़ें

बिहार चुनाव 2025: अप्पू और पप्पू की चर्चा कर डिप्टी सीएम ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर कसा तंज, पढ़िए क्या कहा?

 दशरथपुर गांव में 150 साइबर ठग

बेंगलुरु पुलिस ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि विकास के साथ उसके गांव में 150 लोगों की टीम है। जो कि साइबर ठगी के काम में लगे हैं। विकास ने भी बेंगलुरु पुलिस के समक्ष पूछताछ में ये बात स्वीकार की है। सभी साइबर ठग बेगूसराय के दशरथपुर गांव के ही हैं। बेंगलुरु सेंट्रल डिवीजन साइबर क्राइम यूनिट और सदाशिवनगर पुलिस विकास से पूछताछ कर गैंग का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

क्या है मामला

पुलिस के अनुसार, 15 सितंबर को प्रियंका उपेंद्र को उनके मोबाइल फ़ोन पर एक संदिग्ध लिंक आया। चूँकि उन्होंने कुछ ऑनलाइन ऑर्डर किया था, लिंक देखकर उनको लगा कि यह लिंक उससे ही जुड़ा है। इसलिए भेजने वाले ने जब उनसे ओटीपी शेयर करने को कहा, तो उन्होंने लिंक पर क्लिक कर दिया। उनके ऐसा करने के साथ ही उनका व्हाट्सएप अकाउंट हैक हो गया। पति पत्नी दोनों को इसकी भनक लगती इससे पहले हैकर ने साइबर धोखाधड़ी के माध्यम से कई लोगों से करीब डेढ़ लाख रुपये से ज़्यादा की रकम वसूल ली थी। प्रियंका ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए डिजिटल ट्रेल पर नज़र रखी गई। पुलिस को इसी क्रम में पता चला कि आरोपी बिहार के दशरथपुर गांव का है। ठगी का यह सब काम इसी गांव से हो रहा है। इस काम में अकेले विकास ही नहीं उसके साथ करीब 150 लोग लगे हैं।

संपर्कों को भेजा मैसेज

 हैकर्स प्रियंका के संपर्क के लोगों को फ़ोन से मैसेज भेजे और दावा किया कि वह किसी आपात स्थिति में हैं और उन्हें तुरंत पैसों की ज़रूरत है। हैकर्स ने यह सब काम उनके करीबी दोस्त और सहयोगी के साथ किया ताकि आसानी से उनको पैसा मिल जाए। धोखेबाज़ों द्वारा बताए गए खाते में लगभग ₹55,000-₹55,000 ट्रांसफर कर दिए। प्रियंका के बेटे से भी हैकर्स ने 50000 रूपये वसूल लिए थे।

ये भी पढ़ें

मोकामा चुनाव नतीजे पर जश्न के लिए अनंत सिंह के यहां आया दो टैंकर दूध, बन रहे एक लाख रसगुल्ले, 23000 वर्ग फीट में महाभोज का पंडाल

Published on:
12 Nov 2025 10:04 pm
Also Read
View All

अगली खबर