पटना

Video: क्रिकेट ईशान किशन की लव लाइफ पर खुलकर बोले दादा, कहा- “बहू हमें मंजूर है…”

क्रिकेट ईशान किशन और मॉडल अदिति हुंडिया के रिश्ते को ईशान किशन के दादा अनुराग पांडे ने अपनी मंजूरी दे दी है। ईशान के दादा अनुराग पांडे ने एक इंटरव्यू में दोनों की शादी के भी संकेत दिए हैं।
2 min read
Feb 16, 2026
Feature image
क्रिकेट ईशान किशन और मॉडल अदिति हुंडिया फोटो- AI

Ishan Kishan Wedding: क्रिकेट ईशान किशन अपनी बल्लेबाजी के साथ- साथ अपनी प्राइवेट जिंदगी को लेकर भी चर्चा में हैं। मॉडल अदिति हुंडिया और उनके रिश्ते पर पिछले लंबे समय से चर्चा चल रही थी, लेकिन अब ईशान के परिवार की तरफ से इस पर मुहर लग गई है। ईशान के दादा अनुराग पांडे ने एक इंटरव्यू में अदिति और क्रिकेट ईशान किशन के रिश्ते पर अपनी मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही उन्होंने दोनों के शादी के भी संकेत दिए हैं।

अदिति हुंडिया को मिला दादा का आशीर्वाद

ईशान के दादा ने रविवार को बिहार के औरंगाबाद में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि ईशान की एक खास दोस्त है। उसके खास दोस्त का नाम अदिति है। अदिति जयपुर की रहने वाली है और वो पेशे से मॉडल है। हम दोनों परिवार शीघ्र ही रिश्तेदार बनने वाले हैं। दोनों परिवार को यह रिश्ता मंजूर है। ईशान के दादा ने कहा दोनों की दोस्ती बॉम्बे (मुंबई) में हुई थी, तब से दोनों एक दूसरे के अच्छे मित्र हैं।

बहू हमें मंजूर है...

ईशान की शादी से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि पोते को जो पसंद वही मेरा भी पसंद है। उन्होंने आगे कहा कि मुझे अपने पोते की पसंद पर पूरा भरोसा है। इसलिए वह जिससे भी शादी करना चाहता है 'वो उससे शादी कर ले। हमें वह स्वीकार है। बच्चों की खुशी में ही हमारी खुशी है। उन्होंने कहा कि ईशान के बड़े भाई ने भी अपनी ही मर्जी से शादी की है।

कौन हैं अदिति हुंडिया?

मॉडलिंग की दुनिया में अदिति हुंडिया एक बड़ा नाम हैं। अदिति हुंडिया मिस डीवा 2018 की विनर रह चुकी है। वो फेमिना मिस इंडिया की फाइनलिस्ट भी रही हैं। ईशान और अदिति के बीच के रिश्ते को लेकर सबसे पहले वर्ष 2019 के आईपीएल फाइनल के दौरान शुरू हुई थी। अदिति इस मैच में स्टैंड्स में ईशान को चियर करती नजर आई थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार टी-20 वर्ल्ड कप के बाद ईशान किशन अपनी शादी को लेकर कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं।

Updated on:
16 Feb 2026 12:13 am
Published on:
16 Feb 2026 12:12 am