पटना

Video: CM नीतीश कुमार के काफिले के सामने आई छोटी बच्ची, महिला सिपाही ने जान पर खेलकर बचाई जिंदगी

नालंदा में सीएम नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा के दौरान एक बड़ा हादसा टल गया। जहां सीएम के काफिले एक सामने एक छोटी बच्ची आ गई, लेकिन ड्यूटी पर तैनात एक महिला सिपाही ने मासूम की जान बचा ली।
2 min read
• •
Mar 26, 2026
नीतीश कुमार के काफिले के सामने आई बच्ची
नीतीश कुमार के काफिले के सामने आई बच्ची (फोटो-स्क्रीन ग्रैब)

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार को अपनी समृद्धि यात्रा के तहत अपने गृह जिले नालंदा में थे, जहां उन्होंने विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन किया और उनकी आधारशिला रखी। इस दौरे के दौरान, जब CM का काफिला तेज रफ्तार में एक फ्लाईओवर का उद्घाटन करने के लिए नालंदा कॉलेज से भराव की ओर जा रहा था, तभी एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। इस दौरान काफिले के बीच, अचानक एक छोटी बच्ची सड़क पर आ गई। हालांकि, उस समय ड्यूटी पर मौजूद सड़क किनारे खड़ी एक महिला पुलिस कांस्टेबल ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए बच्ची की जान बचा ली। इस घटना का एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

तेज रफ्तार में थी एम्बुलेंस, फरिश्ता बनी महिला सिपाही

यह घटना भैसासुर देवी स्थान के पास हुई। मुख्यमंत्री का काफिला पूरी रफ्तार से आगे बढ़ रहा था। काफिले के साथ चल रही एक तेज रफ्तार एम्बुलेंस गुजरी, जिसके ठीक पीछे फायर ट्रक भी तेज रफ्तार में आ रही थी। ठीक उसी पल, अचानक एक छोटी बच्ची सड़क पार करने लगी। बच्ची एम्बुलेंस के इतने करीब पहुंच गई थी कि वहां मौजूद लोगों की सांसें दहशत के मारे थम सी गईं। तभी, वहां तैनात महिला कांस्टेबल ने अपनी जान की परवाह न करते हुए तेजी से आगे दौड़ लगाई और बच्ची को अपनी ओर खींचकर पीछे हटा लिया। महज कुछ सेकंड की देरी भी बच्ची की जान ले सकती थी।

महिला कांस्टेबल को लोगों ने सराहा

घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली और महिला कांस्टेबल की बहादुरी की जमकर तारीफ की। लोगों ने कहा कि अगर यह महिला कांस्टेबल सतर्क न होती, तो आज नालंदा में जश्न का माहौल मातम में बदल गया होता। इस साहसी पुलिस अधिकारी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग उन्हें रियल हीरो बताकर उनकी सराहना कर रहे हैं।

810 करोड़ करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन

इससे पहले, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा के तहत हेलीकॉप्टर से नालंदा पहुंचे। उनका हेलीकॉप्टर नालंदा कॉलेज परिसर के भीतर बने हेलीपैड पर उतरा। वहां से, वे विभिन्न निर्धारित कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए कार से रवाना हुए। CM ने नालंदा में कुल 810 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

नालंदा में सीएम नीतीश कुमार ने एक जनसभा को भी संबोधित किया। जनसभा के दौरान लोगों ने निशांत कुमार के समर्थन में नारे लगाए। लोगों का कहना था की सीएम को अभी अपना पद छोड़कर दिल्ली नहीं जाना चाहिए और अगर जाना जरूरी है तो पहले अपने बेटे निशांत कुमार को सीएम की गद्दी पर बैठा कर जाए।

Updated on:
26 Mar 2026 05:54 pm
Published on:
26 Mar 2026 05:50 pm
Also Read
View All
Bihar MLC Election: जन सुराज प्रत्याशी के समर्थन में उतरे अनंत सिंह, बोले- आज तक हारे नहीं तो अब कैसे हारेंगे

RJD ने मायावती की मांग का किया समर्थन, मंगनी लाल मंडल बोले- बूथ कैप्चरिंग पकड़ी जाती थी, मशीन में चुपके से हो रहा खेल

‘हर जगह पुलिस नहीं हो सकती, एक-दो घटनाओं से बिहार को बदनाम न करें’, चिराग पासवान के बयान पर बोले जदयू सांसद देवेश चंद्र ठाकुर

Bihar MLC Election: अनुज सिंह विवाद पर प्रशांत किशोर की दो टूक, बोले- संगीन केस वाले को टिकट का सवाल ही नहीं, सबूत है तो सामने लाइए

पटना में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन पर लाठीचार्ज, संदीप सौरव बोले- 13 करोड़ नाम काटे गए, गिरफ्तारी तक लड़ेंगे