पटना

कहां हैं अनुष्का यादव? भाई आकाश यादव के वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप, तेज प्रताप के समर्थकों ने खड़े किए सवाल

अनुष्का यादव के भाई आकाश यादव के वायरल हो रहे ऑडियो के बाद तेज प्रताप यादव के समर्थक अब पूछ रहे हैं कि अनुष्का यादव कहां है?
2 min read
Feb 18, 2026
Feature image
आकाश- तेज प्रताप यादव- अनुष्का यादव । फोटो- AI

अनुष्का यादव के भाई आकाश यादव का एक ऑडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। इस वायरल ऑडियो को लेकर तेज प्रताप यादव के समर्थक कई सवाल खड़े कर रहे हैं। उनका कहना है कि अनुष्का यादव आखिर कहां हैं? बच्ची उज्जैनी को जन्म देने के बाद से अनुष्का का कोई स्पष्ट अता-पता सामने नहीं आया है। हालांकि, बच्ची के जन्म के बाद अनुष्का यादव के भाई आकाश यादव ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा था कि अनुष्का और उनकी भांजी दोनों सुरक्षित हैं। इधर, बच्ची के जन्म के बाद तेज प्रताप यादव ने कहा था कि बच्ची और अनुष्का से उसका कोई संबंध नहीं है।

वायरल ऑडियो में क्या है

सोशल मीडिया पर एक ऑडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल ऑडियो आकाश यादव का कहा जा रहा है। ऑडियो में आकाश यादव किसी से बात करते सुनाई दे रहे हैं। जिसमें वे कह रहे हैं कि अनुष्का यादव जो तारा दीदी को कह रही है कि यह मेरा राइट है, तोअनुष्का यादव को कह देंगे कि उसका क्या राइट है और क्या हिम्मत है..... धमकी भरे आकाश यादव का यह ऑडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। इसके वायरल होने के बाद कई तरह की चर्चा शुरू हो गई है। पत्रिका ने ऑडियो के वायरल होने के बाद आकाश यादव से कई दफा बात करने का प्रयास किया, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी। इसकी वजह से पत्रिका वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है। लेकिन, इस वायरल ऑडियो को लेकर बिहार में एक बार फिर से कई तरह की चर्चा शुरू हो गई है।

कहां है अनुष्का यादव

ऑडियो के वायरल होने के बाद तेज प्रताप यादव के समर्थक सवाल खड़ा करने लगे हैं कि अनुष्का यादव कहां है? अनुष्का यादव बच्ची को जन्म देने के बाद अभी तक कैमरा के सामने नहीं आई है। वो कहां है यह भी किसी को पता नहीं है। इसकी वजह से तेज प्रताप यादव के लोग सवाल खड़ा कर रहे हैं।

क्या है मामला

अनुष्का यादव ने 08 फरवरी को एक बेटी को जन्म दिया। अनुष्का की बेटी के बाप होने से तेज प्रताप यादव ने इनकार करते हुए कहा था कि अनुष्का ने जिस बेटी को जन्म दिया है वो मेरी नहीं है। तेजप्रताप यादव ने आकाश भाटी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था कि “बच्ची आकाश भाटी का है।” उन्होंने आगे कहा कि आकाश भाटी अक्सर अनुष्का के फ्लैट आता जाता है। तेज प्रताप के इन आरोपों के बाद पूरा मामला तूल पकड़ लिया था। तेज प्रताप यादव के आरोप के बाद आकाश भाटी भी गायब है। इधर, बच्ची को जन्म देने के बाद अनुष्का यादव भी घर नहीं लौटी हैं।

Updated on:
18 Feb 2026 10:47 pm
Published on:
18 Feb 2026 09:23 pm