
A Network of roads will be laid in MP Before Simhastha 2028: मध्य प्रदेश जल्द ही ब्रिजों का प्रदेश भी बन जाएगा। वहीं एक और रिकॉर्ड एमपी के नाम होगा, क्योंकि डेढ़ साल में यहां एक साथ 21 ब्रिज (A Network of roads will be laid in MP) तैयार होंगे। इनमें फ्लाईओवर ब्रिज के साथ ही रोड ओवर ब्रिज भी शामिल हैं। बता दें कि ये सभी ब्रिज मध्यप्रदेश में 2028 में होने जा रहे सिंहस्थ (Simhatha 2028) की बड़ी तैयारी है। जिन्हें 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) सिंहस्थ की तैयारियों को लेकर सख्त नजर आ रहे हैं। इन सभी 20 ब्रिजों के निर्माण को लेकर भी उन्होंने साफ-साफ निर्देश दिए हैं कि तय समय सीमा पर सभी ब्रिज तैयार हो जाने चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया है कि इनकी गुणवत्ता को लेकर किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। गुणवत्ता का खास ध्यान रखते हुए इनका निर्माण किया जाना है। सीएम ने कहा कि किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
सिंहस्थ 2028 में इस बार 3 करोड़ श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद जताई जा रही है। श्रद्धालुओं को आवाजाही में कोई परेशानी न हो, वहीं स्थानीय स्तर पर यातायात की सुविधा को सुव्यवस्थित बनाए रखने के लिए ये फ्लाईओवर और रोड ओवर ब्रिज तैयार किए जाने हैं। इनके माध्यम से मध्य प्रदेश में डेढ़ साल में बिछने वाला नई सड़कों का ये जाल एमपी में 2028 में सिंहस्थ में आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित रखेगा।
बता दें कि सिंहस्थ की तैयारियों को लेकर बनाए जाने वाले इन 21 रोड ओवर ब्रिज और फ्लाईओवर ब्रिजों (A Network of roads will be laid in MP) में कुछ का निर्माण कार्य शुरू किया जा चुका है, तो कुछ ब्रिजों का भूमिपूजन हो चुका है। इनका निर्माण कार्य प्रगति पर है। कुछ का एलओ जारी हुआ है, तो कुछ के टेंडर की प्रक्रिया पूरी हुई है, तो कुछ के टेंडर निकाले गए हैं।
-1- इंदौर रोड से आने वाले चिंतामण रेलवे स्टेशन मार्ग पर बनेगा फोरलेन ब्रिज।
-2- लालपुल के डाउन स्ट्रीम में रेलवे पुल के समानांतर भी नया ब्रिज
-3- इंदिरागांधी चौराहे से चामुंडा माता मंदिर तक
-4- फ्रीगंज आरओबी के समानांतर एक नया आरओबी 58 करोड़ की लागत से तैयार किया जा रहा है। काम शुरू हो चुका है।
-5 - विक्रम नगर कड़छा आरओबी-25.44 करोड़ की लागत से बनेगा, काम जारी है
-6 - उज्जैन-बडनगर मार्ग पर 4.86 करोड़ रुपए की लागत से बनाया जा रहा है आरओबी
-7 - हरिफाटक से रिंग रोड तक वाकणकर ब्रिज के समानांतर 15.18 करोड़ से बनाया जाएगा ब्रिज, भूमिपूजन हुआ
-8- मंगलनाथ-कामेड पर नाले के ऊपर 8.55 करोड़ की लागत से समानांतर सब मर्सिबल ब्रिज का निर्माण होगा, भूमिपूजन हो चुका।
-9 - पीपलीनाका से भैरवगढ़ मार्ग पर पहले से बने ब्रिज के समानांतर 14.51 करोड़ की लागत वाला ब्रिज बनेगा। भूमिपूजन हुआ।
-10 - कर्कराज पार्किंग से भूखीमाता लालपुल मार्ग पर शिप्रा नगी पर बनेगा फोरलेन ब्रिज, 16.90 करोड़ की लागत, भूमि पूजन हो चुका।
-11 - त्रिवेणी हिल्स कॉलोनी के पीछे ग्राम सिकंदरी की ओर शिप्रा नदी पर 24.81 करोड़ लागत से बनेगा 4 लेन ब्रिज, इसी साल 30 जून को एलओ जारी की गई है।
-12 - गऊघाट पाला से सावराखेड़ी की ओर शिप्रा नदी पर 4 लेन ब्रिज प्रस्तावित, 28.14 करोड़ की लागत, 30 जून को एलओ जारी की।
-13- ओखलेश्वर पुल के समानांतर शिप्रा नदी पर 13.99 करोड़ की लागत से बनेगा पुल, निविदा फिर से शुरू की गई है।
-14- नृसिंह घाट पर पहले से बने ब्रिज के समानांतर 10.40 करोड़ की लागत से नया ब्रिज बनेगा। भूमि पूजन हो चुका है।
-15- तपोभूमि से हामूखेड़ी मार्ग पर शिप्रा नदी पर सड़क और पुल दोनों बनेंगे। लागत 18.32 करोड़ रुपए
-16- कालभैरव मंदिर से भैरवगढ़ जेल, सिद्धवट से जेल चौराहा और सिद्धवट से अंगारेश्वर महादेव मंदिर मार्ग पर सड़क और पुल बनेंगे। लागत 14.56 करोड़ रुपए
-17- केडी गेट गोंसा रोड पर शिप्रा नदी पर 19.99 करोड़ की लागत से 4 लेन सड़क और ब्रिज दोनों बनेंगे। इनका भूमिपूजन हो चुका है।
-18- कार्तिक चौक से शंकराचार्य चौराहा तक शिप्रा नदी पर बनेगा पुल। 43.82 करोड़ की लागत से, टेंडर बुलाए हैं।
-19- लालपुल के डाउन स्ट्रीम में रेलवे पुल के समानांतर शिप्रा नदी पर बनेगा फोर लेन ब्रिज, 17.32 करोड़ की लागत, टेंडर जारी
-20- उज्जैन मक्सी मार्ग पर शहर में आईटीआई के सामने पहले से बने पुल के समानांतर बनेगा आरओबी, 52.03 करोड़ लागत, टेंडर बुलाए जा चुके हैं।
-21- इंदौर मार्ग से चिंतामन रेलवे स्टेशन मार्ग पर शिप्रा नदी पर 18.71 करोड़ रुपए की लागत से बनेगा नया फोरलेन पुल। टेंडर बुलाए जा चुके हैं।