Patrika Special News

IND vs PAK: टी20 में कोहली का कप्तानी रिकॉर्ड बाबर आज़म से भी खराब, सूर्यकुमार सबसे सफल कप्तान, धोनी और रोहित इस नंबर पर

एशिया कप 2025 में पाकिस्तान के खिलाफ लगातार दो जीत के साथ सूर्यकुमार टी20 फॉर्मेट में भारत-पाकिस्तान मुकाबलों में सबसे सफल भारतीय कप्तान बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी, बाबर आजम और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज कप्तानों को पीछे छोड़ दिया।
3 min read
Sep 22, 2025
भारत की टी20 टीम
सूर्यकुमार टी20 फॉर्मेट में भारत-पाकिस्तान मुकाबलों में सबसे सफल भारतीय कप्तान (photo - EspnCricInfo)

Most successful captain for India vs Pakistan in T20I: भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 का सुपर 4 मुक़ाबला खेला गया। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में भारत ने पाकिस्तान को छह विकेट से हरा दिया। यह दूसरी बार है जब सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने पाकिस्तान को मात दी है।

सूर्यकुमार का विनिंग प्रतिशत 100%

इस जीत के साथ सूर्यकुमार टी20 फॉर्मेट में भारत-पाकिस्तान मुकाबलों में सबसे सफल भारतीय कप्तान बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी, बाबर आजम और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज कप्तानों को पीछे छोड़ दिया। सूर्या ने पाकिस्तान के खिलाफ दो मुकाबलों में भारतीय टीम की कप्तानी की है और दोनों जीते हैं। इस तरह उनका विनिंग प्रतिशत 100% है।

एमएस धोनी ने जीते हैं सबसे ज्यादा मुक़ाबले

हालांकि सबसे ज्यादा मुक़ाबले जीतने के मामले में अब भी कैप्टन कूल एमएस धोनी टॉप पर हैं। धोनी ने 8 भारत पाकिस्तान मुकाबलों में कप्तानी की है और इनमें से छह में जीत हासिल की है। इस दौरान एक मैच में उन्हें हार का सामना करना पड़ा, वहीं एक टाई रहा है। धोनी का विनिंग प्रतिशत 75% है।

रोहित शर्मा भारत के दूसरे सबसे सफल कप्तान

धोनी एक अलावा पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का भी पाकिस्तान के खिलाफ विनिंग प्रतिशत 75% है। रोहित की कप्तानी में भारत ने पाकिस्तान से चार टी20 मुक़ाबले खेले हैं और इनमें से तीन में टीम ने जीत हासिल की है। एक मुक़ाबले में भारत को हार का सामन करना पड़ा था। यह मैच एशिया कप 2022 में खेला गया था। तब सुपर 4 मुक़ाबले में पाकिस्तान ने भारत को पांच विकेट से हराया था।

खिलाड़ीअवधिमैचजीतेहारेटाईजीत %
एमएस धोनी (IND)2007-2016861175.00
बाबर आज़म (PAK)2021-2024523040.00
मोहम्मद हफीज़ (PAK)2012-2014413025.00
रोहित शर्मा (IND)2022-2024431075.00
आघा सलमान (PAK)20252020
शाहिद अफरीदी (PAK)20162020
शोएब मलिक (PAK)20072011
सूर्यकुमार यादव (IND)20252200100.00
विराट कोहली (IND)20211010

विराट कोहली नहीं जीत सके एक भी मैच

पाकिस्तान के खिलाफ बतौर टी20 कप्तान विराट कोहली का रिकॉर्ड सबसे खराब है। कोहली ने मात्र एक टी20 मुक़ाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की कप्तानी की है और उसी में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। यह मुक़ाबला टी20 वर्ल्ड कप 2022 में खेला गया था। तब पाकिस्तान ने भारत को 10 विकेट से हराया था। यह किसी भी वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की भारत पर पहली जीत थी।

पाकिस्तान के कप्तानों बाबर आज़म सबसे सफल

बाबर आज़म ने भारत के खिलाफ टी20 में पाकिस्तान के सबसे सफल कप्तान हैं। उनकी अगुआई में पाकिस्तान ने दो बार भारत को हराया है। वहीं तीन बार टीम को हार का सामना करना पड़ा है। बाबर का विनिंग प्रतिशत40% है। उनकी कप्तानी में पाकिस्तान ने भारत को टी20 वर्ल्ड कप 2022 और एशिया कप 2022 में मात दी थी।

Published on:
22 Sept 2025 12:35 pm