
मध्यप्रदेश में भगवान श्रीकृष्ण का कहां-कहां ससुराल है, जानिए (Photo: Rajasthan Patrika)
Lord Krishna: मथुरा की कुंज गलियों में बांसुरी की तान छेड़ने वाले और द्वारकाधीश बनकर संसार को धर्म का पाठ पढ़ाने वाले भगवान श्रीकृष्ण का मध्य प्रदेश की धरा से अटूट और गूढ़ संबंध रहा है। यहां न केवल कान्हा की शिक्षा-दीक्षा की तपोभूमि है, बल्कि इस धरा को द्वारकाधीश के ससुराल होने का भी सौभाग्य प्राप्त है। भगवान श्रीकृष्ण की आठ पटरानियों रुक्मिणी, सत्यभामा, जाम्बवती, कालिंदी, मित्रविंदा, सत्या, भद्रा और लक्ष्मणा में से तीन महारानियों माता रुक्मिणी, माता जाम्बवती और माता मित्रविंदा का सीधा संबंध प्रदेश से है। धार का अमझेरा, उज्जैन का अवंतिका धाम और रायसेन का जामगढ़, ये तीनों क्षेत्र उनकी ससुराल के रूप में पूजे जाते हैं।
पूरी खबर पढ़ने के लिए लॉगिन करें।
बड़ी खबरें
View AllPatrika Special News
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
