Patrika+

MS धोनी के संन्यास पर सुपरस्टार धनुष बोले- कुछ खिलाड़ी जिंदगी का हिस्सा बन जाते हैं, सोशल मीडिया पर किया भावुक पोस्ट

भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी ने मंगलवार को आईपीएल से बतौर खिलाड़ी संन्यास ले लिया है। उनके इस फैसले के बाद फैंस से लेकर सेलेब्स तक अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
2 min read
• •
Updated: 18 Nov 2026, 1:16 PM IST
Dhanush reacts on ms dhoni retirement
सांकेतिक इमेज (सोर्स- Chatgpt)

भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी ने मंगलवार को IPL से बतौर खिलाड़ी संन्यास ले लिया है। उनके इस फैसले के बाद फैंस से लेकर सेलेब्स तक हर कोई अपनी प्रतिक्रिया दे रहा है। साउथ सिनेमा के सुपरस्टार धनुष ने भी प्रतिक्रिया दी है।

धोनी के सन्यास पर भावुक हुए धनुष

महेंद्र सिंह धोनी के सन्यास लेने पर सुपरस्टार धनुष ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट किया है। धनुष ने 'X' पर लिखा- कुछ खिलाड़ी हमें एंटरटेन करते हैं, कुछ हमारी जिंदगी का हिस्सा बन जाते हैं। MS धोनी दोनों रहे हैं। इसके बाद उन्होंने क्रिकेट के इस दिग्गज को धन्यवाद कहा, जो अब चेन्नई सुपरकिंग्स में मेंटर के तौर पर वापस आ गए हैं।

धनुष ने आगे लिखा- इतनी सारी यादों के लिए आपका शुक्रिया। आपके बिना खेल अब पहले जैसा नहीं रहेगा लेकिन मैं आपको मैदान के बाहर खेलते हुए देखने का इंतजार करूंगा। हजारों युवाओं को आपकी सलाह और अनुभव से फायदा हुआ है, मुझे उम्मीद है कि आप आने वाली पीढ़ी को भी प्रेरित करते रहेंगे। अलविदा चैंपियन।

CSK फ्रेंचाइजी से धनुष का संबंध

धनुष का परिवार इस फ्रेंचाइजी से काफी करीब से जुड़ा हुआ है। दरअसल, धनुष की भाभी व डायरेक्टर गीतांजलि सेल्वाराघवन ने पिछले साल मार्च में बताया था कि जब क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी अपने सीएसके टीम के साथियों के साथ उनके पिता की किताब के रिलीज इवेंट में पहुंचे, तो उनके परिवार के लिए ये एक प्यारा सा सरप्राइज था।

गीतांजलि के पिता एवं तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन के पूर्व वाइस-प्रेसिडेंट पी.एस. रमन की किताब 'लियो: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ चेन्नई सुपर किंग्स' पिछले साल रिलीज हुई थी। बता दें कि आईपीएल 2027 की रिटेंशन डेडलाइन से ठीक पहले चेन्नई सुपरकिंग्स ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की कि 45 वर्षीय धोनी अब मैदान पर खेलते हुए नहीं दिखेंगे।

पिंडली की चोट के कारण वह आईपीएल 2026 के पूरे सीजन में एक भी मैच नहीं खेल पाए थे।धोनी ने भारत के लिए अपना आखिरी मैच 2019 वनडे वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में खेला था। उन्होंने 15 अगस्त 2020 को वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया दौरे के बीच में ही टेस्ट प्रारूप को अलविदा कह दिया था।

Updated on:
18 Nov 2026, 1:16 PM IST
Published on: