आंकड़ों के मुताबिक, स्मार्टफोन निर्यात अप्रैल-सितंबर 2026 के दौरान 35.8 प्रतिशत बढ़कर 18.17 अरब डॉलर हो गया, जो एक साल पहले इसी अवधि में 13.38 अरब डॉलर था। हालांकि स्मार्टफोन अब भी इलेक्ट्रॉनिक्स निर्यात का सबसे बड़ा हिस्सा बने हुए हैं, लेकिन कुल निर्यात में उनकी हिस्सेदारी घटकर 60.3 प्रतिशत से 56.8 प्रतिशत रह गई, जिसका मुख्य कारण अन्य इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों की तेज वृद्धि है।