पटियाला में अधिकारियों के खिलाफ अभियोजन कार्रवाई, चार्जशीट और निलंबन का कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है, जबकि 390 चेतावनी और कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। आंकड़ों के अनुसार, फिरोजपुर में सबसे ज्यादा 847 पराली जलाने की घटनाएं दर्ज की गई हैं। इसके बाद संगरूर में 741, तरनतारन में 705, बठिंडा में 591 और पटियाला में 416 घटनाएं सामने आई हैं।