राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर की अध्यक्षता वाली 12 सदस्यीय फीचर फिल्म जूरी ने 404 प्रविष्टियों में से इन फिल्मों का चयन किया है। फीचर फिल्म श्रेणी में अन्य फिल्मों में कामाख्या नारायण सिंह की ‘द केरल स्टोरी 2 गोज बियॉन्ड’, भारतबाला गणपति की ‘बनारस’, अखिल सत्यन की मलयालम फिल्म ‘सर्वम माया’, पी. शेषाद्रि की कन्नड़ फिल्म ‘रूबी-क्यूब’ और सिंगीतम श्रीनिवास राव की तेलुगु फिल्म ‘सिंग गीतम’ शामिल हैं। चयन में साहिल शाह की लद्दाखी फिल्म ‘बर्ड्स ऑन आइस’ और दुयु ताब्यो की निशी भाषा की फिल्म ‘उरुम’ भी शामिल हैं।