18 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Patrika+ / सोना-चांदी के दाम में गिरावट: करीब 3 प्रतिशत तक कम हुई कीमत, जानें ताजा अपडेट

सोना-चांदी के दाम में गिरावट: करीब 3 प्रतिशत तक कम हुई कीमत, जानें ताजा अपडेट

सोने और चांदी की कीमतों में बुधवार को बड़ी गिरावट हुई है। शुरुआती कारोबार में दोनों कीमती धातुओं का दाम करीब 3 प्रतिशत कम हो गए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Vinay Shakya

•

Updated: 18 Nov 2026, 12:50 PM IST

gold and silver price

सांकेतिक इमेज (सोर्स- Chatgpt)

सोने और चांदी की कीमतों में बुधवार को बड़ी गिरावट हुई है। शुरुआती कारोबार में दोनों कीमती धातुओं का दाम करीब 3 प्रतिशत कम हो गए। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (Mcx) पर सोने का 4 दिसंबर 2026 का कॉन्ट्रैक्ट पिछली क्लोजिंग 1,34,223 रुपए प्रति 10 ग्राम के मुकाबले 1,31,065 रुपए प्रति 10 ग्राम पर खुला। आज सुबह 11:30 बजे यह 2,642 रुपए या 1.97 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 1,31,581 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था। अब तक के कारोबार में सोने ने 1,31,065 रुपए प्रति 10 ग्राम का न्यूनतम स्तर और 1,34,223 रुपए प्रति 10 ग्राम का उच्चतम स्तर छुआ है।

सोने के दाम गिरने की वजह

मार्केट के जानकारों का कहना कि दिसंबर में अमेरिका में ब्याज दरों में बढ़ोतरी की संभावना है। इससे डॉलर मजबूत हो रहा है और सोने पर लगातार दबाव देखा जा रहा है। यह, सोने में गिरावट की वजह हो सकती है। हालांकि, कीमतें अब 'ओवरसोल्ड' दायरे के करीब पहुंच रही हैं, जिससे अगर कोई सकारात्मक संकेत मिलते हैं, तो 'शॉर्ट कवरिंग' में तेजी आने की संभावना बढ़ जाती है। तकनीकी रूप से, एमसीएक्स पर सोने को 1,35,500 रुपए के आसपास रुकावट का सामना करना पड़ रहा है, जबकि 1,33,000 रुपए पर एक सपोर्ट मौजूद है।

चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर बुधवार को कीमती धातुओं का कारोबार शुरू होते ही चांदी की कीमत बिखर गई। बीते कारोबारी दिन मंगलवार को उछाल के साथ 1,69,702 रुपये पर क्लोज हुई 4 दिसंबर की एक्सपायरी वाली चांदी का दाम खुलते ही फिसलकर 1,63,533 रुपये प्रति किलो पर आ गया।

इस हिसाब से एक झटके में चांदी 6000 रुपये से ज्यादा सस्ती हो गई। यह 5,102 रुपए या 3.01 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 1,64,600 रुपए प्रति किलो पर था। अब तक के कारोबार में चांदी ने 1,63,533 रुपए प्रति किलो का न्यूनतम स्तर और 1,67,301 रुपए प्रति किलो का उच्चतम स्तर छुआ है।

चांदी के दाम में आई इस बड़ी गिरावट के बाद अब ये कीमती धातु अपने लाइफ टाइम हाई लेवल से और भी ज्यादा सस्ती हो गई है। बीते 29 जनवरी को वायदा कारोबार में चांदी 4,20,048 रुपये प्रति किलो के ऐतिहासिक स्तर पर पहुंची थी।

ग्लोबल मार्केट में सोना-चांदी कमजोर

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने और चांदी में कमजोरी देखी जा रही है। कॉमेक्स पर सोना 1.95 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 3,788 डॉलर प्रति औंस और चांदी 2.89 प्रतिशत की गिरावट के साथ 45.95 डॉलर प्रति औंस पर था।