Patrika+

अब AI से पूछिए रास्ते की हर जानकारी: बिना इंटरनेट के नेविगेशन से लेकर पार्किंग सेव करने तक, Google Maps के बेहतरीन फीचर्स

यात्रा के दौरान या किसी रूट को खोजने के लिए आपने कभी न कभी को गूगल मैप्स का इस्तेमाल किया ही होगा। गूगल मैप्स में कई शानदार फीचर हैं, जो सफर को आसान, सुरक्षित और स्मार्ट बनाते हैं। इन फीचर्स को कैसे इस्तेमाल करें और किन बातों का ध्यान रखें, आइए जानते हैं।
3 min read
• •
Oct 02, 2026
Best features of Google Maps
सांकेतिक इमेज (सोर्स-chatgpt)

यात्रा के दौरान या किसी रूट को खोजने के लिए आपने कभी न कभी को गूगल मैप्स का इस्तेमाल किया ही होगा। जब भी कहीं जाने के लिए Google Maps खोला होगा तो सिर्फ दिशा-निर्देश नहीं, बल्कि कई जरूरी फीचर्स भी मिले होंगे। गूगल मैप्स में कई शानदार फीचर हैं, जो सफर को आसान, सुरक्षित और स्मार्ट बनाते हैं। इन फीचर्स को कैसे इस्तेमाल करें और किन बातों का ध्यान रखें, आइए जानते हैं।

सफर को आसान बनाएंगे यह फीचर

Google Maps सिर्फ रास्ता दिखाने वाला ऐप नहीं रहा। अब यह अब एक स्मार्ट ट्रैवल असिस्टेंट बन चुका है। हाल ही में 'Ask Maps' नाम का AI-आधारित फीचर आया है, जो बातचीत के जरिए आपकी यात्रा की योजना बनाने में मदद करता है। यात्रा के दौरान इस टूल्स के जरिए AI से कुछ भी जरूरी जानकारी पूछ सकते हैं। जैसे कि रास्ते में कैफे कहां मिलेगा? रास्ते पर पड़ने वाले कैफे में पार्किंग है या नहीं? रास्ते में नजदीकी पेट्रोल पंप कहां है?

आपके सवाल सुनकर AI रूट का सुझाव, समय और नेविगेशन विकल्प दिखाता है। गूगल मैप्स का यह फीचर भारत में मार्च 2026 में लॉन्च हुआ था और अब मोबाइल ऐप पर उपलब्ध है। इसके अलावा Google Maps में Gemini AI का इस्तेमाल होता है, जो आपके सवालों का जवाब देने के साथ ही रिव्यू और वेब जानकारी को समझकर आपको स्मार्ट टिप्स देता है। जैसे- दिल्ली हाट में नागालैंड स्टॉल के मोमोज बहुत पसंद किए जाते हैं, या सालार जंग संग्रहालय में 12 बजे वाला संगीत घड़ी शो मिस न करें।

यात्रा के दौरान काम आने वाले जरूरी फीचर्स

  • भीड़-भाड़ का पूर्वानुमान : यात्रा के दौरान आप देख सकते हैं कि किसी जगह पर दिन के किस समय कितनी भीड़ होती है। इसकी जानकारी होने पर आप भीड़ से बचकर यात्रा कर सकते हैं।
  • ऑफलाइन मैप डाउनलोड : कम इंटरनेट या नेटवर्क की समस्या वाले इलाकों में भी नेविगेशन चलता रहता है।
  • स्टॉप जोड़ना : रास्ते में पेट्रोल, भोजन या अन्य स्टॉप जोड़ने के लिए रूट को दोबारा सेट करने की जरूरत नहीं है।
  • पार्किंग की जानकारी पहले से देखना : आप गंतव्य के पास पार्किंग विकल्प, नाम, पता और फोन नंबर देख सकते हैं। कुछ जगहों पर रियल-टाइम उपलब्धता और कीमत भी मिलती है।
  • पार्किंग स्थान सेव करना : कार पार्क करने के बाद 'Save parking' से पिन सेव करें, और बाद में आसानी से वापस लौटें
  • Leave-by या Arrive-by रिमाइंडर : ट्रैफिक के हिसाब से Google Maps आपको बताता है कि कब निकलना है, ताकि समय पर पहुंच सकें।
  • Street View से 'Time travel' : इस फीचर की मदद से आप किसी जगह की पुरानी तस्वीरें देख सकते हैं, जैसे पिछले साल या दशक पहले का दृश्य।
  • Timeline फीचर : अगर आपने लोकेशन हिस्ट्री ऑन रखी है तो आप देख सकते हैं कि आपने किस दिन कहां-कहां यात्रा की थी।

भारत में खास तौर पर बनाए गए फीचर्स : भारत की सड़कों और यात्रा की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए, Google Maps ने कई देश-विशेष फीचर्स पेश किए हैं।

  • दोपहिया वाहन चालकों के लिए ‘Navatars’ फीचर: इसमें आप रंग और प्रकार के अनुसार, अपनी बाइक या स्कूटर का आइकन चुन सकते हैं।
  • फ्लाईओवर पर आवाज से मार्गदर्शन : अब 9 भारतीय भाषाओं में फ्लाईओवर की जानकारी मिलती है, जिससे जंक्शन पर गलत मोड़ लेने से बचा जा सकता है।
  • मेट्रो टिकट को सीधे Google Wallet में सेव करना : दिल्ली, बेंगलुरु, कोच्चि, चेन्नई में यह सुविधा लाइव है, मुंबई में जल्द ही आ आएगी।
  • संकीर्ण सड़कों से बचने के लिए AI-आधारित रूटिंग : यह फीचर 4 पहिया वाहनों के लिए विशेष रूप से उपयोगी है।
  • रोजाना 1.5 लाख से अधिक सड़क बाधाओं की जानकारी Maps द्वारा साझा की जाती है, जिससे रूट में रुकावटों की जानकारी मिलती है।
Updated on:
02 Oct 2026 08:47 pm
Published on:
02 Oct 2026 08:47 pm