Patrika+

कैंसर दवाइयों के दाम 96.45% तक घटे: केंद्र सरकार का दावा- मरीजों को होगी ₹3,540 करोड़ की बचत

देश में कैंसर की दवाइयों के दाम कम हुए हैं। केंद्र सरकार ने कहा कि एंटी-कैंसर दवाओं के 1,364 फॉर्मूलेशन की संशोधित कीमतें लागू हो गई हैं। इस फैसले से मरीजों को सालाना करीब ₹3,540 करोड़ की बचत होगी।
2 min read
• •
Updated: 9 Nov 2026, 3:57 PM IST
cancer drugs price cut
सांकेतिक इमेज (सोर्स- Chatgpt)

केंद्र सरकार ने सोमवार को कहा कि एंटी-कैंसर दवाओं के 1,364 फॉर्मूलेशन की संशोधित कीमतें लागू हो गई हैं। साथ ही, 137 एंटी-कैंसर दवाओं के ट्रेड मार्जिन पर सीमा तय होने से उपभोक्ताओं को सालाना लगभग 3,540.38 करोड़ रुपए की बचत होने की उम्मीद है।

एंटी-कैंसर दवाओं की MRP पर ट्रेड मार्जिन तय

डिपार्टमेंट ऑफ फार्मास्युटिकल के अंतर्गत आने वाले 'नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी' (एनपीपीए) ने 137 एंटी-कैंसर दवाओं के अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) पर ट्रेड मार्जिन की सीमा तय कर दी है। यह निर्णय 17 अक्टूबर, 2026 को 'डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ हेल्थ सर्विसेज' द्वारा गठित एक विशेषज्ञ समिति की सिफारिशों के आधार पर लिया गया है।

679 ब्रांडों ने कीमतों में 50% से अधिक की कमी

रसायन और उर्वरक मंत्रालय के अनुसार, 8 नवंबर तक 85 दवा कंपनियों ने 121 दवाओं से जुड़ी 1,364 एंटी-कैंसर फॉर्मूलेशन के लिए संशोधित एमआरपी की जानकारी दी थी। मंत्रालय ने बताया कि इनमें से 679 ब्रांडों ने कीमतों में 50 प्रतिशत से अधिक की कमी की है, जबकि एमआरपी में सबसे ज्यादा कमी 96.45 प्रतिशत रही। ये संशोधित एमआरपी 9 नवंबर से लागू हो गए हैं।

मंत्रालय ने कहा कि उपभोक्ता दवाओं के पैकेट पर छपी संशोधित एमआरपी देख सकते हैं और 'फार्मा सही दाम' मोबाइल एप्लिकेशन या एनपीपीए की वेबसाइट के जरिए कीमतों की पुष्टि कर सकते हैं। रसायन और उर्वरक मंत्रालय के अनुसार, 8 नवंबर तक 85 दवा कंपनियों ने 121 दवाओं से जुड़ी 1,364 एंटी-कैंसर फॉर्मूलेशन के लिए संशोधित एमआरपी की जानकारी दी थी।

मंत्रालय ने बताया कि इनमें से 679 ब्रांडों ने कीमतों में 50 प्रतिशत से अधिक की कमी की है, जबकि एमआरपी में सबसे ज्यादा कमी 96.45 प्रतिशत रही। ये संशोधित एमआरपी 9 नवंबर से लागू हो गए हैं।

मंत्रालय ने कहा कि उपभोक्ता दवाओं के पैकेट पर छपी संशोधित एमआरपी देख सकते हैं और 'फार्मा सही दाम' मोबाइल एप्लिकेशन या एनपीपीए की वेबसाइट के जरिए कीमतों की पुष्टि कर सकते हैं। मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि कोई भी केमिस्ट या अस्पताल की फार्मेसी संशोधित एमआरपी से अधिक कीमत नहीं ले सकती।

Updated on:
9 Nov 2026, 3:57 PM IST
Published on: