
Reduce Stress Boost Energy: काम के बोझ में वर्किंग लाइफस्टाइल के बीच हर दिन जिंदगी की जद्दोजहद बनता जा रहा है। खासतौर पर अगर आप घर की दोहरी जिम्मेदारी जी रहे हैं, तो ये स्थिति आपको तनाव में ला देती है। ऐसा लगता है हर दिन आपकी एनर्जी कम होती जा रही है। लेकिन क्या आप जानते हैं ऐसे कई असरदार और वैज्ञानिक तरीके हैं, जो आपकी थकावट और एनर्जी लॉस को दूर कर सकते हैं। क्या आप जानना चाहेंगे रोजमर्रा की लाइफ कैसे स्ट्रेस फ्री और आसान हो सकती है?
नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ हेल्थ 2023 के मुताबिक सुबह उठते ही एक गिलास पानी पीना आपके शरीर को हाइड्रेट करता है और पाचन को सक्रिय करता है। यह थकावट को दूर करने का एक आसान तरीका है। साथ ही, सुबह की रोशनी या प्राकृतिक उजाले में 5-15 मिनट बिताना आपके शरीर की जैविक घड़ी (circadian rhythm) को संतुलित करता है, जिससे दिनभर ऊर्जा और मूड बेहतर रहता है।
दिन में हर घंटे थोड़ा-सा चलना, स्ट्रेचिंग करना या हल्का व्यायाम करना एनर्जी को बनाए रखने में मदद करता है। खासकर अगर आप लंबे समय तक बैठकर काम करते हैं, तो यह छोटा ब्रेक आपके शरीर और दिमाग दोनों को रिफ्रेश कर सकता है। Mayo Clinic के मुताबिक, नियमित छोटे ब्रेक लेने से उत्पादकता और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार होता है।
स्ट्रेस एनर्जी को तेजी से खींच लेता है। ऐसे में मेडिटेशन, गहरी सांस लेना, योग या ताई ची जैसी तकनीकें स्ट्रेस को कम कर सकती हैं। यही आदतें एनर्जी बूस्टर सबात हो सकती हैं। हार्वर्ड हेल्थ के मुताबिक, सिर्फ 10-15 मिनट का ध्यान या गहरी सांस लेना भी काफी असरदार होता है।
दिन में 10-15 मिनट सिर्फ अपने लिए निकालना जरूरी है। चाहे चाय पीना हो, किताब पढ़ना हो, या शांत बैठना, आपके मन को आराम देता है और ऊर्जा फिर से भरता है। यह कोई विलासिता नहीं, बल्कि आत्म-देखभाल का एक जरूरी हिस्सा है।
डिजिटल उपकरणों से थोड़ी दूरी बनाना। जैसे फोन, टीवी या लैपटॉप से आपकी मेंटल एनर्जी बढ़ाता है। एक अध्ययन में पाया गया कि जब लोग सामान्य से अधिक समय तक डिजिटल डिस्कनेक्शन करते हैं, तो उनकी ऊर्जा, भावनात्मक भलाई और सामाजिक जुड़ाव बेहतर होता है।
दिन में हर 3-4 घंटे में हल्का और पौष्टिक भोजन या स्नैक लेना एनर्जी बनाए रखने में मदद करता है, बजाय एक बड़े भोजन के। इसके साथ ही, पर्याप्त पानी पीना, विशेषकर हल्का पीला रंग वाला मूत्र संकेत है कि आप हाइड्रेटेड हैं। ऊर्जा बनाए रखने के लिए जरूरी है।
रोजाना एक ही समय पर सोना और जागना आपकी नींद की गुणवत्ता को बेहतर बनाता है, जिससे अगले दिन ऊर्जा बनी रहती है। सोने से पहले फोन बंद करना, कमरे को ठंडा और अंधेरा रखना और सोने-जागने का नियमित समय रखना नींद सुधारने में मदद करता है।
एक ही काम को थकावट तक करना ऊर्जा को जल्दी खत्म कर देता है। इसके बजाय, काम को छोटे हिस्सों में बांटकर बीच-बीच में आराम करें। जैसे पांच सीढ़ियां चढ़कर 30 सेकंड आराम करना, इससे आप जल्दी थकेंगे नहीं और ऊर्जा बनी रहेगी।
कुछ समय प्रकृति में बिताना, जैसे बगीचे में, पार्क में या किसी शांत जगह पर जाएं। ये आदत आपके दिमाग को आराम देगी और आपकी एनर्जी बूस्ट होगी। प्राकृतिक रोशनी से सेरोटोनिन रिलीज होता है, जिससे मूड बेहतर होता है और आप अलर्ट महसूस करते हैं।
इन सरल तरीकों को अपनी दिनचर्या में शामिल करें। सुबह पानी पीना, छोटे ब्रेक लेना, तनाव कम करना, स्क्रीन से दूरी रखना, नियमित भोजन और नींद का ध्यान रखना शुरू करें। धीरे-धीरे आप महसूस करेंगे कि आप स्ट्रेस फ्री हो रहे हैं और आपकी खोई हुई एनर्जी वापस लौट रही है।