स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, हैकरों ने विभाग के उस सिस्टम तक पहुंच बना ली, जिसके जरिए किसानों को भुगतान किया जाता है। इस मामले की जानकारी रखने वाले USDA के दो पूर्व अधिकारियों के हवाले से बताया गया कि विभाग ने गुरुवार को अपने कर्मचारियों को इस घटना की जानकारी दी। यह घटना ऐसे समय सामने आई है, जब अमेरिका में हाल के दिनों में तकनीकी गड़बड़ियों ने हवाई यातायात, बैंकिंग और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्रभावित किया है।