
Salt Water Hair Care: समुद्र किनारे छुट्टियां बिताना हर किसी को पसंद होता है, लेकिन समुद्र का खारा पानी आपके बालों के लिए उतना दोस्त नहीं जितना दिखता है। कई लोग मानते हैं कि नमक वाला पानी स्कैल्प को साफ करता है, जबकि कुछ का कहना है कि इससे बाल झड़ने लगते हैं। सच इन दोनों के बीच है। हेयर एक्सपर्ट की मानें तो समुद्री पानी में मौजूद नमक और अन्य खनिज बालों की बाहरी परत से नमी खींच सकते हैं, जिससे बाल रूखे, उलझे और कमजोर महसूस हो सकते हैं। ऐसे में यदि बाल पहले से ही कलर-ट्रीटेड, केमिकल-ट्रीटेड या फिर घुंघराले हैं, तो नुकसान की संभावना और बढ़ सकती है।
दरअसल बालों की समस्या समुद्र में नहाने से नहीं, बल्कि बाद की देखभाल से जुड़ी है। ब्यूटी एक्सपर्ट और मेकअप आर्टिस्ट पूजा शर्मा से जानें बालों को बचाने के 7 आसान टिप्स-
कई रिसर्च में खोजबीन के बाद अब तक ऐसा कोई मजबूत वैज्ञानिक प्रमाण नहीं मिला है कि सिर्फ समुद्र का खारा पानी सीधे बाल झड़ने का कारण बनता है। हालांकि एक्सपर्ट बताते हैं कि यदि बाल रूखे हो जाएं और फिर टूटने लगें तो लोगों के लिए यह हेयर फॉल की समस्या हो सकती है।
अब आप समझ गए होंगे की समुद्र का खारा पानी आपके बालों का दुश्मन नहीं है, लेकिन उसके बाद बालों की सही देखभाल बेहद जरूरी है। अगर आप पहले से बालों को सुरक्षित रखें और नहाने के बाद नमक को साफ कर बालों को मॉइस्चराइज करें, तो बीच और समुद्र का आनंद भी लेने पर भी आपके बालों की चमक और खूबसूरती बरकरार रहेगी। यह ध्यान रखें कि अगर बालों का झड़ना, स्कैल्प में लगातार खुजली या अत्यधिक रूखापन बना रहे, तो त्वचा रोग विशेषज्ञ या ट्राइकोलॉजिस्ट से सलाह जरूर लें।