
China Robot School: चीन के रोबोट स्कूल को चुनौती नहीं प्रेरणा में बदलिए भविष्य टेक्नोलॉजी फ्रेंडली होने का है? (AI Creative)
China Robot School: चीन ने दुनिया का पहला ऐसा स्कूल शुरू किया है, जहां इंसानों नहीं बल्कि ह्यूमनॉइड रोबोट्स को वास्तविक नौकरियों के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। इन रोबोट्स को तकनीकी काम, नर्सिंग, सर्विस, खेल और कला जैसे क्षेत्रों में ट्रेनिंग दी जाएगी, ताकि वे सीधे कार्यस्थल पर काम कर सकें। चीन का यह कदम सिर्फ तकनीकी प्रयोग नहीं बल्कि, आने वाले रोजगार बाजार की दिशा बदलने वाला माना जा रहा है।
दरअसल इस रोबोट स्कूल में अलग-अलग कंपनियों के ह्यूमनॉइड रोबोट एक साथ प्रशिक्षण लेंगे। उन्हें वस्तु उठाने, लोगों से संवाद करने, निर्णय लेने और वास्तविक परिस्थितियों में काम करना सिखाया जाएगा। प्रशिक्षण पूरा होने पर उन्हें स्किल सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा। मकसद है कि रोबोट सीधे फैक्ट्री, अस्पताल, गोदाम और सर्विस सेक्टर में काम कर सकें।
हर दिन नई तकनीक हर किसी को हैरान कर रही है और लोगों की चिंता बढ़ा रही है कि जब सब काम रोबोट ही कर लेंगे तो वे क्या करेंगे उन्हें या उनके बच्चों का फ्यूटर जॉब संकट में है। लेकिन एक्सपर्ट्स इस चिंता को आसानी से दूर भी करते हैं। वे कहते हैं कि ऐसा पूरी तरह कर पाना फिलहाल संभव नहीं है। लेकिन वे यह जरूर कहते हैं कि यह कदम कई नौकरियां पूरी तरह बदल सकता है।
लेकिन नई नौकरियां भी बनेंगी, क्योंकि रोबोट आने का मतलब केवल रोजगार खत्म होना नहीं है।
एक्सपर्ट्स का कहना है कि फिलहाल निकट भविष्य में इसकी संभावना कम है। विशेषज्ञ मानते हैं कि जिन कामों में भावनात्मक समझ, रचनात्मक सोच, नैतिक निर्णय, नेतृत्व की जरूरत होती है, वहां इंसानों की भूमिका बनी रहेगी। सबसे अधिक ऑटोमेशन दोहराव वाले कामों में होगा।
कहना होगा कि चीन का यह रोबोट स्कूल केवल एक तकनीकी संस्थान नहीं है, बल्कि यह एक प्रेरणा है संकेत देती है कि आने वाले वर्षों में वैश्विक रोजगार बाजार तेजी से बदल सकता है। जिन देशों के पास AI, रोबोटिक्स और स्किल्ड मानव संसाधन का बेहतर मेल होगा, वही भविष्य की अर्थव्यवस्था में बढ़त हासिल करेंगे। क्योंकि यह तो तय है कि जो तनकीक से खुद को अपडेट रखेगा, उनके लिए रोजगार चुनौती नहीं बल्कि, अवसर बनकर आएंगे।
Updated on:
07 Aug 2026 11:26 am
Published on:
07 Aug 2026 11:26 am
