राजनीति

Bihar Election Results: नीतीश के ‘घर’ तेजस्वी ने लगाई सेंध, बख्तियारपुर से RJD उम्मीदवार जीते

Bihar Election Results 2020: NDA-महागठबंधन के बीच महामुकाबला बख्तियारपुर में JDU की हार, नीतीश के घर RJD ने लगाई सेंध
less than 1 minute read
• •
Updated: 10 Nov 2020, 6:37 PM IST
Bihar Election Results: RJD Won Bakhtiarpur Seat
बख्तियारपुर सीट RJD के खाते में।

नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Election Results 2020) की सरगर्मी अब आखिरी दौर में पहुंच चुका है। मतगणना भी आखिरी चरण में है। NDA और महागठबंधन के बीच कांटे की टक्कर है। हालांकि, अब तक के रुझानों में NDA आगे चल रही है। वहीं, जेडीयू के मुखिया और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृहक्षेत्र बख्तियारपुर में महागठबंधन ने सेंध लगाई है।

अपने गृह क्षेत्र में हारे 'नीतीश'

जानकारी के मुताबिक, बख्तियारपुर से आरजेडी उम्मीदवार अनिरूद्ध कुमार ने जीत हासिल की है। अनिरूद्ध कुमार ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी बीजेपी के उम्मीदवार रणविजय सिंह को करारी शिकस्त दी है। अनिरूद्ध कुमार को 44,582 वोट मिले हैं। जबकि, बीजेपी प्रत्याशी रणविजय सिंह को 36, 590 वोट मिले हैं। इस सीट पर एक और दिलचस्प मामला ये रहा है कि तीसरे पायदना पर NOTA है। 2037 लोगों ने नोटा का बटन दबाया है। अब देखना ये है कि बिहार में एक बार फिर किसकी सरकार बनती है।

Published on: