राजनीति

भड़काऊ बयानबाजी पर भाजपा अध्यक्ष सख्त, गिरिराज सिंह को किया तलब

Union Minister Giriraj singh से नाराज BJP BJP President JP Nadda ने किया तलब लगातार विवादित बयान देने से पार्टी में असंतोष

2 min read
गिरिराज सिंह से नाराज जेपी नड्डा

नई दिल्ली। दिल्ली ( Delhi ) में मिली करारी शिकस्त के बाद बीजेपी ( BJP ) में लगातार मंथन का दौर चल रहा है। राष्ट्रीय स्तर पर भी इस मुद्दे को लेकर बैठकें हो चुकी हैं। खास बात यह है कि बीजेपी आलाकमान ने सभी नेताओं को साफ निर्देश भी दिए हैं कि विवादित बयानों से बचें। बावजूद कुछ नेता बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसे ही विवादों से घिरे रहने वाले केंद्रीय मंत्री गिरिराज ( Giriraj singh ) के बयान ने एक बार फिर आलाकमान को नाराज कर दिया है।

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ( JP Nadda ) गिरिराज सिंह से नाराज हैं। यही वजह है कि जेपी नड्डा ने अब गिरिराज सिंह को तलब किया है।

अपने बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहने वाले गिरिराज सिंह को इस बार बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा समन जारी किया गया है। हाल ही में कई विवादित बयान देने वाले गिरिराज सिंह को भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने तलब किया है।

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हाल ही में दिए गए विवादित बयानों को लेकर गिरिराज सिंह को समन जारी किया है।

आपको बता दें कि दिल्ली चुनाव के वक्त गिरिराज सिंह ने शाहीन बाग को लेकर कहा था कि यह शाहीन बाग़ अब सिर्फ आंदोलन नहीं रह गया है यहां सुसाइड बॉम्बर का जत्था बनाया जा रहा है।

शाहीन बाग को बताया सुसाइड बॉम्बर
केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह लगातार कई बार विवादित बयान दे चुके हैं। इससे पहले उन्होंने ट्वीट करके कहा था कि यह शाहीन बाग अब सिर्फ आंदोलन नही रह गया है यहां सुसाइड बॉम्बर का जत्था बनाया जा रहा है।

देश की राजधानी में देश के खिलाफ साजिश हो रही है। उन्होंने कहा कि शाहीन बाग में एक महिला का बच्चा ठंड में मर जाता है और वो महिला कहती है कि मेरा बेटा शहीद हुआ।
ये सुसाइड बॉम्ब नहीं तो और क्या है। अगर भारत को बचाना है तो ये सुसाइड बॉम्ब, खिलाफत आंदोलन 2 से देश को सजल करना होगा।

यूपी के सहारनपुर में सीएए के समर्थन कार्यक्रम में एक कार्यक्रम में केन्द्रीय मत्स्य और डेयरी मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा था कि देवबंद आतंकवाद की गंगोत्री है।

Updated on:
16 Feb 2020 07:36 am
Published on:
15 Feb 2020 01:54 pm
Also Read
View All