राजनीति

NRC के खिलाफ उद्धव ठाकरे, बोले- महाराष्ट्र में नहीं लागू होगा यह कानून

NRC और CAA को लेकर महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के ऐलान ने हलचल पैदा कर दी ठाकरे बोले- NRC से हिंदुओं और मुसलमान के लिए नागरिकता साबित करना मुश्किल होगा
2 min read
b.png
,,

नई दिल्ली। राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर ( NRC ) और नागरिकता संशोधन अधिनियम ( CAA ) को लेकर देश में मच रहे घमासान के बीच महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ( CM Uddhav Thackeray ) के ऐलान ने हलचल पैदा कर दी है।

CM उद्धव ठाकरे ने कहा है कि अगर NRC लागू किया गया तो हिंदुओं और मुसलमान दोनों के लिए नागरिकता साबित करना मुश्किल होगा।

उद्धव ने कहा कि वह ऐसा नहीं होने देंगे।

दरअसल, उद्धव ठाकरे का यह बयान ऐसे समय आया है, जब राजधानी दिल्ली के शाहीन बाग समेत देश की अलग-अलग जगहों पर सीएए और एनआरसी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी हैं।

यहां प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि सीएए मुस्लिमों के न केवल खिलाफ है, बल्कि धर्म के आधार पर लोगों में भेदभाव पैदा करता है।

आपको बता दें कि शिवसेना ने लोकसभा में नागरिकता संशोधन विधेयक पर केंद्र सरकार का समर्थन किया था। जबकि राज्यसभा में शिवसेना ने कैब को लेकर वॉक आउट किया था।

हालांकि दोनों सदनों से ग्रीन सिग्नल मिलने के बाद नागरिकता संशोधन विधेयक कानून बन गया।

Updated on:
02 Feb 2020 01:11 pm
Published on:
02 Feb 2020 01:05 pm
Also Read
View All
Ashok Gehlot : ‘नरेन्द्र मोदी का यह भाषण सभी सुनें’, गहलोत बोले- तब वह लोकतंत्र था और आज वही मांग अराजकता हो गई?

Lalsot Panchayat Samiti: प्रस्तावक बन कर नामांकन भरवाने पहुंची सावित्री बनी थी लालसोट की पहली महिला प्रधान, सांवलराम 17 साल रहे प्रधान

Ashok Gehlot : कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी हंसराज गुर्जर की गिरफ्तारी बेहद निंदनीय : अशोक गहलोत

आमिर खान के भांजे इमरान खान को भारत छोड़ने के नोटिस पर कांग्रेस का हमला, बोली- सरकार के खिलाफ बोलने पर होती है बदले की कार्रवाई

कर्नाटक में मुस्लिम वोटरों के नाम काटने का आरोप, प्रकाश राज बोले- यह आवाजों को खामोशी से मिटाने की कोशिश