
नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली ( Delhi Assembly Election ) में शनिवार को विधानसभा चुनाव के लिए वोट डाले जा रहे हैं। इस बीच, एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक, आम आदमी पार्टी ( Aam Aadmi Party ) की नेता रहीं अलका लांबा ( Alka lamba ) ने आप के ही एक कार्यकर्ता को सरेआम थप्पड़ जड़ दिया।
आप के इस पीड़ित कार्यकर्ता का नाम धर्मेश बताया जा रहा है। हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि अलका लांबा ने कार्यकर्ता को थप्पड़ क्यों मारा? लेकिन सूत्रों को मानें तो लांबा को लेकर कार्यकर्ता ने अमर्यादित टिप्पणी की थी।
दिल्ली के शाहीन बाग में मतदान के दिन बदल गया पूरा नजारा, जानकर रह जाएंगे दंग
आपको बता दें कि अलका लांबा इस बार कांग्रेस ( Congress ) के टिकट पर चुनाव मैदान में हैं। उनका मुकाबला BJP के सुमन कुमार गुप्ता और AAP के पीएस. साहनी से है।