राजनीति

Delhi Election 2020: दिल्ली में इन 10 सीटों पर हो रही है कांटे की टक्कर

दिल्ली विधानसभा चुनाव रुझानों में आम आदमी पार्टी को बढ़त मिलती जा रही है। चुनाव आयोग के आधिकारिक रुझान में आम आदमी पार्टी ( Aam Aadmi Party ) 55 सीटों पर और भाजपा 14 सीटों पर आगे है।

2 min read

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव रुझानों में आम आदमी पार्टी ( Aam Aadmi Party ) को बढ़त मिलती जा रही है। चुनाव आयोग के आधिकारिक रुझान में आम आदमी पार्टी 55 सीटों पर और भाजपा 14 सीटों पर आगे है। सबसे बड़ी बात पटपड़गंज विधानसभा सीट से मनीष सिसोदिया पीछे चल रहे हैं। सिसोदिया करीब 1500 वोट से पीछे चल रहे हैं। इस चुनाव में आप और भाजपा के बीच कड़ा मुकाबला है। रूझानों पर गौर करें तो 10 सीटें ऐसी हैं जिन पर भाजपा और आप के बीच कांटे की टक्कर है। ये सीटें जीत-हार की भूमिका अदा करेगी। आइए जानते हैं कौन-कौन से प्रमुख सीटें हैं जिन सबकी निगाहें हैं।

नई दिल्ली विधानसभा सीट

नई दिल्ली विधानसभा सीट पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ( Arvind Kejriwal ) हैं। केजरीवाल रुझानों में आगे बढ़ रहे हैं। जबकि भाजपा से सुनील यादव हैं जो पीछे चल रहे हैं। भाजपा प्रत्याशी सुनील यादव ने दावा किया था कि अगर वह केजरीवाल से चुनाव हार जाते हैं तो जिंदगी में चुनाव नहीं लड़ेंगे। इन सीट जीत हार में अहम भूमिका अदा करेंगी।

पटपड़गंज विधानसभा क्षेत्र

पूर्वी दिल्ली का औद्योगिक क्षेत्र पटड़पगंज जहां से दिल्ली के डिप्टी मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ( manish sisodia ) पीछे चल रहे हैं। वहीं भाजपा के रवि नेगी आगे चल रहे हैं।

ओखला विधानसभा सीट क्षेत्र

आम आदमी पार्टी के अमानतुल्ला खान भी कड़े मुकाबले के बीच चल रहे हैं। नागरिकता कानून को लेकर इस इलाके में काफी प्रदर्शन हुआ। बता दें कि अमानतुल्ला खान अपने बयानों को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं।

बाबरपुर विधानसभा सीट

बाबारपुर विधानसभा सीट से गोपाल राय आगे चल रहे हैं। यह सीट पर

कालकाजी विधानसभा सीट

आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी आतिशी रुझानों में आगे चल रही है। यहां से कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुभाषा चोपड़ा की बेटी शिवानी चोपड़ा मैदान में हैं, वहीं बीजेपी से धर्मवीर सिंह चुनावी दंगल में हैं। यह सीट भी निर्णायाक भूमिका में है।

हरिनगर विधानसभा सीट

भाजपा प्रत्याशी तेजिंदर पाल बग्गा भी रुझानों में पीछे चल रहे हैं।

रोहिणी विधानसभा सीट

भाजपा के मौजूदा विधायक और दिग्गज नेता विजेंद्र गुप्ता भी रुझानों में पीछे चल रहे हैं। पिछले बार विजेंद्र गुप्ता जीतकर विधानसभा चुनाव पहुंचे।

गांधीनगर विधानसभा सीट

कांग्रेस के पूर्व मंत्री और दिग्गज नेता अरविंदर सिंह लवली भी रुझानों में पीछे चल रहे हैं। लवली इससे पहले लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं। लेकिन उसमें भी उन्हें हार मिली थी।

चांदनी चौक विधानसभा सीट

दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस अपना खाता भी नहीं खोल पाई। चांदनी चौक से कांग्रेस प्रत्याशी अलका लांबा भी रुझानों में पीछे चल रही हैं। यह सीट भी चुनाव के लिए हॉट सीट है।

Published on:
11 Feb 2020 12:33 pm
Also Read
View All