राजनीति

कर्नाटक: पूर्व मंत्री और JDS नेता सी चन्निगप्पा का निधन, दौड़ी शोक की लहर

कर्नाटक के पूर्व मंत्री और JDS नेता सी चन्निगप्पा का बेंगलुरु के एक अस्पताल में निधन चन्निगप्पा 3 बार कोराटगेरे से MLA रहे, उन्होंने कर्नाटक के वन मंत्री के रूप में कार्य किया

less than 1 minute read
कर्नाटक के पूर्व मंत्री और JDS नेता सी चन्निगप्पा का निधन

नई दिल्ली। कर्नाटक के पूर्व मंत्री और JDS के नेता सी चन्निगप्पा ( C Channigappa ) का लंबी बीमारी के बाद बेंगलुरु के एक अस्पताल में निधन हो गया।

चन्निगप्पा ( C Channigappa ) तीन बार कोराटगेरे से विधायक थे। इससे पहले, उन्होंने कर्नाटक के वन मंत्री के रूप में कार्य किया।

जानकारी के अनुसार पिछले दिनों तबीयत अधिक खराब होने की वजह से उनको हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। लेकिन शुक्रवार को इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।

चन्निगप्पा के निधन की खबर सुनकर राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई। भारतीय जनता पार्टी , कांग्रेस और जेडीएस समेत कई राजनीतिक दलों ने उनके निधन पर दुख जताया है।

वहीं, कई नेता व जानी मानी हस्तियां चन्निगप्पा के अंतिम दर्शन के लिए उनके घर पहुंचे हैं। कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने भी जेडीएस नेता के निधन पर शोक प्रकट किया है।

सिद्धारमैया ने ट्वीट कर संवेदना व्यक्त की हैं। उन्होंने लिखा कि चन्नीगप्पा कई सालों तक उनके दोस्त थे।

Updated on:
21 Feb 2020 11:34 am
Published on:
21 Feb 2020 11:30 am
Also Read
View All