कांग्रेस सहित महागठबंधन के नेताओं को देना होगा इसका जवाब। मस्कूर उस्मानी और शर्जिल इमाम पर है जिन्ना समर्थक होने का आरोप। सीएए विरोधी आंदोलन में दरभंगा से दिल्ली तक सक्रिय थे मस्कूर उस्मानी।
नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव 2020 ( Bihar Assembly Election 2020 ) में कांग्रेस की ओर से दरभंगा के जाले से मस्कूर अहमद उस्मानी ( Muskoor Ahmed Usmani ) को प्रत्याशी बनाने पर राजनीति गरम हो गया है। केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय के बाद अब बीजेपी के फायरब्रांड नेता और मोदी कैबिनेट में मंत्री गिरिराज सिंह ( Giriraj Singh ) ने उस्मानी के मुद्दे पर कांग्रेस सहित महागठबंधन के सभी दलों के नेताओं को कठघरे में खड़ा कर दिया है। उन्होंने महागठबंधन के नेताओं से पूछा है - क्या आप लोग मशकूर अहमद उस्मानी को टिकट दिए जाने का समर्थन करते हैं?
उस्मानी को टिकट दे फंसी कांग्रेस
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने महागठबंधन ( Mahagathbandhan ) के नेताओं से इस मुद्दे पर स्टैंड साफ करने को कहा है। गिरिराज सिंह ने यह भी कहा कि लालू यादव के राज में भी बिहार में सिमी काफी पनप चुका था। तो क्या अब सिमी को बिहार में पांव फैलाने देंगे महागठबंधन के नेता। क्या कांग्रेस के नेता अब भी देश विरोधियों का साथ देने से बाज नहीं आएंगे।
महागठबंधन के जीतने पर बिहार में पनपेंगे आतंकी
इससे दो दिन पहले केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने उस्मानी के मुद्दे को उठाया था। उन्होंने कहा कि अगर भूल से भी महागठबंधन की सरकार बनी तो बिहार में केरल और कश्मीर की तरह आतंकवादी पनपने लगेंगे। इस बात को लेकर उन्होंने महागठबंधन के नेताओं पर निशाना बनाया था। बीजेपी के केंद्रीय मंत्रियों द्वारा यह सवाल उठाने के बाद से बिहार में कांग्रेस के ऊपर सवाल उठने लगे हैं। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने महागठबंधन से सवाल किया है कि वह बताएं कि देश तोड़ने वाले के साथ वो क्यों खड़े हैं।
Congress पर लगा देश विरोधी होने का आरोप
बता दें कि बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीति चरम पर है। विभिन्न दलों के बीच सियासी आरोप—प्रत्यारोप का सिलसिला भी तेज हो गया है। विकास से लेकर जातिवाद, सांप्रदायिकता, भ्रष्टाचार, जंगलराज आदि मुद्दे पर नेताओं द्वारा कीचड़ उछालने का काम जारी है। इस बीच मस्कूर उस्मानी को दरभंगा के जाले सीट से प्रत्याशी घोषित करने के आद बीजेपी ने इस मुद्दे को लपक लिया है। साथ ही कांग्रेस ( Congress ) पर देश विरोधी समर्थक होने का आरोप लगाया है।