केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मुस्लिम समुदाय पर साधा निशाना बोले- अगर कब्र के लिए चाहिए जगह तो गाना होगा वंदेमातरम आरजेडी प्रत्याशी पर साधा निशाना, कहा- माफ नहीं करेगा देश
नई दिल्ली। अपने विवादित बयानों और तीखी प्रतिक्रियाओं को लेकर चर्चा में बने रहने वाले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार गिरिराज सिंह ने भरे मंच से मुस्लिम समुदाय के लोगों के लोगों को चेतावनी दे डाली। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अगर कब्र के लिए तीन हाथ जगह चाहिए तो इस देश में भारत माता के जयकारों के साथ वंदेमातरम गाना होगा। केंद्रीय मंत्री ने जब यह बात कही तो उस समय मंच पर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह भी मौजूद थे। आपको बता दें कि गिरिराज सिंह बिहार की बेगूसराय लोकसभा सीट से एनडीए के उम्मीदवार हैं।
पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के कार्यक्रम में मौजूद थे
इस दौरान गिरिराज सिंह ने मुस्लिम समुदाय के लिए कहा कि अगर आपने ऐसा नहीं किया तो देश तुम्हें कभी माफ नहीं करेगा। आपको बता दें कि गिरिराज सिंह बुधवार को पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के कार्यक्रम में मौजूद थे। गिरिराज ने अपने भाषण में कहा कि कुछ लोग बिहार की धरती को खून से लाल करना चाहते हैं। ऐसे लोग राज्य में सांप्रदायिक दंगे फैलाने चाहते हैं। लेकिन जब तक भाजपा की सरकार है तब तक बेगूसराय की धरती पर वो ऐसे लोगों के मंसूबे कामयाब नहीं होने देंगे।
देश कभी माफ नहीं करेगा
इसके बाद केंद्रीय मंत्री ने दरभंगा सीट से आरजेडी उम्मीदवार अब्दुल बारी सिद्दिकी का जिक्र करते हुए कहा कि कुछ लोग कहते हैं कि वो वंदे मातरम नहीं बोलेंगे। उन्होंने कहा कि देखने में आया है कि बेगूसराय में कुछ लोग बड़े भाई का कुर्ता और छोटे भाई का पायजामा पहनकर घूम रहे हैं, लेकिन ऐसे लोगों से वो कहना चाहते हैं कि तीन हाथ जगह चाहने वालों बंदे मातरम न बोलने पर देश कभी माफ नहीं करेगा।
Indian Politics से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..
Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ातरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download patrika Hindi News App.