scriptटिकट की राजनीति: आखिर चुनाव के समय क्यों दल-बदल करते हैं नेताजी! जानें इन 5 नेताओं ने क्यों बदली पार्टी | Lok Sabha election 2019: Leaders changing party for ticket politics | Patrika News

टिकट की राजनीति: आखिर चुनाव के समय क्यों दल-बदल करते हैं नेताजी! जानें इन 5 नेताओं ने क्यों बदली पार्टी

locationनई दिल्लीPublished: Apr 25, 2019 09:03:11 am

Submitted by:

Mohit sharma

भारत में इस समय लोकसभा चुनाव का सियासी समर जारी है।
टिकट न मिलने से नाराजगी के चलते नेता पाला बदलते नजर आ रहे हैं।
कई नेताओं ने सत्ताधारी भाजपा का दामन छोड़ कांग्रेस में शामिल हो गए।

Lok Sabha election 2019

टिकट की राजनीति: आखिर चुनाव के समय क्यों दल-बदल करते हैं नेताजी!

नई दिल्ली। दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश भारत में इस समय लोकसभा चुनाव 2019 का सियासी समर जारी है। आम चुनाव के लिए तीन चरणों के लिए मतदान करा लिया गया है। जबकि चौथे चरण का मतदान 29 अप्रैल को होना है। ऐसे में कांग्रेस और भाजपा समेत सभी राजनीतिक दल जहां तमाम दावों से लेकर वादे करते नजर आ रहे है, वहीं कुछ नेता अपना राजनीति भविष्य संवारने या फिर टिकट न मिलने से नाराजगी के चलते पाला बदलते नजर आ रहे हैं। इस बार भी लोकसभा चुनाव से पहले और चुनाव के दौरान कई नेता पाला बदलकर अन्य पार्टियों में शामिल हो गए हैं।

 

news

1— 24 अप्रैल 2019 दिल्ली की उत्तर-पश्चिम सीट से सांसद उदित राज भारतीय जनता पार्टी का दामन छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए। उदित राज की पहचान एक दलित नेता के रूप में है। उदित लोकसभा चुनाव में टिकट मिलने से नाराज चल रहे थे।

2— 19 अप्रैल 2019 भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता और मछलीशहर से सांसद राम चरित्र निषाद पार्टी छोड़ समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। समाजवादी पार्टी ने निषाद को मिर्जापुर लोकसभा सीट पर अपना उम्मीदवार बनाया है।

news

3— 6 अप्रैल 2019 – भाजपा के धुरंधर नेता और पूर्व मंत्री शत्रुघ्न सिन्हा ने कांग्रेस का दामन थाम लिया। शुत्रघ्न सिन्हा बिहार की पटना साहिब सीट से सांसद हैं और 2014 में उन्होंने भाजपा के टिकट पर चुनाव जीता था। कांग्रेस ने अब उनको पटना साहिब सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है। यहां उनका मुकाबला भाजपा के रविशंकर प्रसाद से है।
4— 18 फरवरी 2019 – भारतीय जनता पार्टी के जाने माने नेता कीति आजाद ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया। आजाद भाजपा के टिकट पर बिहार के दरभंगा से सांसद हैं। कांग्रेस ने कीर्ति आजाद को धनबाद सीट से उम्मीदवार बनाया है। आजाद दरभंगा से 3 बार सांसद चुन गए हैं।

news

5— 2 मार्च 2019 – उत्तर प्रदेश के बहराइच से सांसद और भाजपा नेत्री सावित्री बाई फूले पाला बदल कांग्रेस में शामिल हो गईं।

Indian Politics से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..
Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ातरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download patrika Hindi News App.

ट्रेंडिंग वीडियो