भोपाल

Health News: स्वाद-स्वाद में रोज खा रहे हैं मोमोज, जानें कैसे आंतों और ब्रेन को कर देता है ब्लॉक

प्लेट या बॉक्स में बेहद खूबसूरत और टेस्टी नजर आने वाली ये मोमोज कैसे आपकी सेहत की सबसे बड़ी दुश्मन है, आइए हम बताते हैं...

2 min read
Aug 10, 2023

अगर आप भी अपनी हर शाम मोमोज के नाम करते हैं, तो यह खबर आपको जरूर पढऩी चाहिए। दरअसल हेल्थ एक्सपर्ट की माने तो मोमोज न केवल आपके पेट के लिए बल्कि आपकी मेंटल हेल्द के लिए भी खतरनाक साबित हो सकते हंै। प्लेट या बॉक्स में बेहद खूबसूरत और टेस्टी नजर आने वाली ये मोमोज कैसे आपकी सेहत की सबसे बड़ी दुश्मन है, आइए हम बताते हैं...

शरीर को होंगे ये 5 गंभीर नुकसान

आंतों के लिए खतरनाक

शाम होते ही अगर आप या आपके बच्चे मोमोज की दुकानों पर पहुंच जाते हैं, तो आपको बता दें कि मैदा से तैयार इस जंक फूड में न प्रोटीन होता है और न ही फाइबर। जब हमारे शरीर में ऐसा नॉन प्रोटीन और नॉन फाइबर फूड यानी जंक फूड जाता है, तो यह हमारी हड्डियों को सोखने लगता है। ऐसे में कई बार ये डाइजेट नहीं होता और फिर आंतों में चिपक जाता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि मोमोज आंतों में चिपककर उन्हें ब्लॉक कर सकता है।

किडनी हो सकती है खराब

हेल्थ एक्सपट्र्स की मानें तो मोमोज खाना भारी पड़ सकता है। दरअसल मैदा को चमकाने के लिए बेंजोयल पराक्साइड केमिकल का यूज किया जाता है। यह केमिकल एक प्रकार का बिलीचर है, इसका इस्तेमाल चेहरे की सफाई के लिए किया जाता है। यह बिलीच जब शरीर के अंदर पहुंचती है तो, किडनी और पेनक्रियाज को गंभीर नुकसान पहुंचाता है। यही नहीं इससे शुगर बढऩे का जोखिम भी बना रहता है।

बढ़ेगी पाइल्स और गैस्ट्राइटिस की परेशानी

नॉन प्रोटीन और नॉन फाइबर मैदा से तेयार मोमोज को जिस लाल चटनी के साथ खाया जाता है, वह भी हेल्थ के लिए खतरनाक हो सकती है। दरअसल यह चटनी काफी उत्तेजक होती है, ऐसे में इसे खाने से पाइल्स और गैस्ट्राइटिस जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। जब यह चटनी पेट और आंत में पहुंचती हैं तो, ब्लीडिंग का खतरा भी बढ़ा सकती है।

तेजी से वजन बढऩा

आपको जानकर हैरानी होगी कि मैदे से बनी मोमोज बेचने वाले इसे बनाने के लिए मोनोसोडियम ग्लूटामैट नाम के केमिकल का यूज करते हैं। इस केमिकल का इस्तेमाल टेस्ट बढ़ाने और उसे सुगंधित बनाने में किया जाता है। जब इस केमिकल वाले मैदा को खाया जाता है, तो इससे मोटापा बढ़ता है, ब्रेन और नर्वस सिस्टम भी बुरी तरह प्रभावित होता है। इसके साथ ही सीने में दर्द और बीपी जैसी परेशानियों से जूझना पड़ सकता है।

इंफेक्शन का भी डर

अगर आपके बच्चे भी मोमोज के शौकीन हैं, तो आपको बता दें कि मोमोज से बॉडी में इंफेक्शन हो सकता है और खासतौर से बच्चों में नया खून बनने की प्रक्रिया पर इसका असर नजर आता है। नॉनवेज मोमोज बन सकती है जहर आपको यह जानकर भी हैरानी होगी कि नॉनवेज मोमोज में डेड एनिमल्स का मीट मिलाया जाता है। इस मीट को ज्यादा देर तक रखकर खाने से यह शरीर में जहर का काम कर सकता है। जो हमारे लिए खतरनाक हो सकता है। वहीं यह बॉडी में इंफेक्शन का खतरा भी बढ़ाती है।

Updated on:
10 Aug 2023 06:18 pm
Published on:
10 Aug 2023 06:17 pm
Also Read
View All

अगली खबर