राजनीति

कर्नाटक: सीएम कुमारस्वामी की अग्निपरीक्षा आज, भाजपा ने स्पीकर पद के लिए उतारा उम्मीदवार

कर्नाटक विधानसभा अध्यक्ष (स्पीकर) के लिए भाजपा ने अपनी दावेदारी पेश की है और सुरेश कुमार को अपना उम्मीदवार बनाया है।
2 min read
May 25, 2018
विधानसभा अध्यक्ष के लिए दावेदारी
कर्नाटक: सीएम कुमारस्वामी की अग्निपरीक्षा आज, भाजपा ने स्पीकर पद के लिए उतारा उम्मीदवार

नई दिल्ली। कर्नाटक के सियासी ड्रामे का अभी कुछ सीन बाकी है। नवनिर्वाचित सीएम कुमारस्वामी और कांग्रेस-जेडीएस गठबंदधन के लिए शुक्रवार का दिन बेहद ही अहम है। आज विधानसभा में बहुमत परीक्षण किया जाएगा। कुमारस्वामी अपनी बहुत सिद्ध करेंगे। लेकिन इन सबके बीच भाजपा ने एक नया दांव खेला है। विधानसभा अध्यक्ष (स्पीकर) के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। भाजपा ने दावेदारी पेश करते हुए स्पीकर पद के लिए अपनी उम्मीदवार उतार दिया है। हालांकि कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन ने भी विधानसभा अध्यक्ष के लिए रमेश कुमार का नाम तय कर दिया है। हालांकि विधासभा उपाध्यक्ष का नाम अभी तय नहीं है। अब देखना दिलचस्प होगा कि कर्नाटक के इस सियासी ड्रामे के बचे हुए सीन में कौन विजेता बनकर सामने आता है।

भाजपा उम्मीदवार ने जताया जीत का भरोसा

आपको बता दें कि कांग्रेस ने विधानसभा अध्यक्ष के लिए अपनी पार्टी से रमेश कुमार के नाम को आगे बढ़ाया है तो वहीं विधानसभा उपाध्यक्ष का पद जेडीएस को लिए प्रस्तावित है। लेकिन इन सबके बीच भाजपा ने भी विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए गुरुवार को अपने वरिष्ठ नेता और पांच बार के विधायक एस सुरेश कुमार को मैदान में उतारा है। भाजापा के प्रत्याशी सुरेश कुमार का कहना है कि वे विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए जीतेंगे, क्योंकि उनके पास पर्याप्त संख्या बल के साथ अन्य कई कारक हैं, उनकी मदद करेंगे।

कुमारस्वामी आज सिद्ध करेंगे बहुमत

आपको बता दें कि 15 मई को कर्नाटक के चुनाव परिणाम घोषित किए गए थे, जिसमें किसी भी दल को पूर्ण बहुमत नहीं मिला। हालांकि भाजपा 104 सीटों के साथ सबसे बड़ा दल बन कर सामने आई। वहीं कांग्रेस 78 और जेडीएस 37 सीटों के साथ क्रमशः दूसरे और तीसरे पायदान पर रहे। हालांकि इसके बाद कर्नाटक की सियासत में मची तूफान ने पूरे देश का ध्यान आकर्षित किया। बीएस येदियुरप्पा ने सीएम पद की शपथ ले ली, जिसके खिलाफ कांग्रेस-जेडीएस सुप्रीम कोर्ट पहुंची और फिर बहुमत साबित करने के लिए राज्यपाल से मिले 15 दिन के वक्त को कम करते हुए अदातल ने 28 घंटे कर दिए। बीएम येदियुरप्पा ने फ्लोर टेस्ट से पहले इस्तीफा दे दिया। इन सबके बाद कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन के नेता एचडी कुमारस्वामी ने 23 मई को सीएम पद की शपथ ली। अब 25 मई शुक्रवार को वे विधानसभा में अपना बहुमत साबित करेंगे।

Published on:
25 May 2018 03:49 am
Also Read
View All
Jairam Ramesh on NEET Row: जयराम रमेश का मोदी सरकार पर हमला, शिक्षा सचिव की नियुक्ति से लेकर CBI की क्लीन चिट तक उठाए सवाल

Sonam Wangchuk Ends Hunger Strike: सोनम वांगचुक के भूख हड़ताल समाप्त करने पर विपक्षी नेताओं की आई प्रतिक्रिया, जानें किसने क्या कहा?

‘3 महीने में जांच-फैसला, 10 साल की जेल और 10 करोड़ तक जुर्माने का प्रावधान; पेपर लीक पर कड़ी सजा वाले बिल में क्या-क्या है प्रावधान

CJP Protest: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर सरकार ने मांगा शनिवार तक का समय, बातचीत जारी

CJP Protest: मोदी सरकार से बातचीत से पहले सीजेपी ने प्रदर्शनकारियों से की अपील, कहा- भड़काऊ नारे ना लगाए