28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिहार MLC चुनाव में नीरज सिंह का क्यों किया था विरोध? जन सुराज प्रत्याशी अनुज सिंह की हार के बाद अनंत सिंह ने बताया कारण

Anant Singh on Election Defeat: बिहार MLC चुनाव में जन सुराज के प्रत्याशी की हार के बाद विधायक अनंत सिंह ने जनता के फैसले को स्वीकार किया। उन्होंने कहा कि जनता ही मालिक है, जिसे वोट मिला वह जीत गया और जिसे नहीं मिला, वह हार गया। नीरज कुमार को बधाई देने के सवाल पर भी अनंत सिंह ने प्रतिक्रिया दी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पटना

•

image

Ashib Khan

•

Updated: 28 Oct 2026, 10:34 AM IST

Anant Singh

बिहार MLC चुनाव परिणाम पर अनंत सिंह ने दी प्रतिक्रिया (Photo-IANS)

Bihar MLC Election Results: बिहार की पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी चुनाव में जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी अनुज सिंह की हार के बाद मोकामा विधायक अनंत सिंह का बयान सामने आया है। उन्होंने हार को स्वीकार करते हुए कहा जनता का फैसला सर्वोपरि है। विधायक सिंह ने कहा कि जिन उम्मीदवारों को जनता का वोट मिला, वे जीत गए और जिन्हें वोट नहीं मिला, उन्हें हार का सामना करना पड़ा। अनंत सिंह ने कहा कि अब नतीजों पर चर्चा करने का कोई मतलब नहीं है।

बता दें कि मोकामा विधायक अनंत सिंह ने जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी अनुज सिंह का समर्थन किया था। जबकि जेडीयू प्रत्याशी नीरज कुमार का विरोध किया था। इस वजह से पार्टी ने उन्हें और उनकी पत्नी को 6 साल के लिए निष्कासित भी कर दिया है। दरअसल, इस सीट से जेडीयू प्रत्याशी नीरज सिंह की जीत हुई है। 

'क्या दुकान से वोट खरीदकर लाते?'

जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी की हार के बाद विधायक अनंत सिंह ने कहा कि वोटों की गिनती खत्म हो गई है और हम हार गए हैं। अब इस पर क्या चर्चा करें? क्या हम दुकान से वोट खरीदकर लाते? क्या वोटों को तौलकर लाते? जनता ही मालिक है और भगवान भी जनता के साथ हैं। जिसे जनता का वोट मिला, वह जीत गया और जिसे नहीं मिला, वह हार गया। वे जीत गए और हम हार गए। अब और क्या कहना है?'

पार्टी से नाराजगी की बात से किया इनकार

इस दौरान उन्होंने पार्टी से नाराजगी की बात से इनकार किया है। वहीं, चुनाव में जीत हासिल करने वाले नीतीश कुमार की पार्टी के नेता नीरज कुमार को बधाई देने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वह उन्हें बधाई क्यों दें? उन्होंने आगे कहा कि अब देखेंगे कि नीरज कुमार फोन करते हैं या नहीं।

दुलारचंद हत्याकांड का किया जिक्र

इस दौरान उन्होंने दुलारचंद हत्याकांड का जिक्र करते हुए यह भी बताया कि MLC चुनाव में नीरज सिंह का विरोध क्यों किया? अनंत सिंह ने कहा कि इस चुनाव में वह राजनीतिक रणनीति के तहत नहीं उतरे थे, बल्कि उनके अंदर गुस्सा भरा था। 

अनंत सिंह ने दुलारचंद हत्याकांड का जिक्र करते हुए कहा कि यह मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया। इस मामले में उन्हें जानकारी मिली कि इसे सुप्रीम कोर्ट तक ले जाने में नीरज कुमार की बेटी की भूमिका है, जो वकील भी है, तो उन्हें गुस्सा आया। इसी कारण से उन्होंने एमएलसी चुनाव में नीरज कुमार का विरोध करने का फैसला लिया। 

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग